ईजा को कभी थकते नही देखा ठहरा , रात को सबसे लेट सोती ओर सुबह जब उठते तो जगी हुई मिलती , पता नही सोती भी थी के नही , रात में खट की आवाज भी हो जाये तो , तुरंत जग जाने वाली ठहरी। mother
arjunbisht336
ईजा सिर्फ हमारी ही नही ठहरी , बकरी के पाठ ( बकरी का बच्चा ) भी ईजा को देखते ही दौड़ लगा के चले आते ,बाखई का भुर्री कुकुर ( भूरा कुत्ता ) भी लाड जताने चला आता , भैंस ओर उसका थोर देखते ही अड़ाने लग जाते।
हम ईजा से कहते भी थे , तेर (तेरे ) कज्यो ( बहुत ) नानतीन ( बच्चे ) है गी याँ ( हो गये यहाँ )।
arjunbisht336
ईजा ये सुन कर हँसने लगती ओर कहती , होय ( हाँ ) सब नानतीन (बच्चे ) तो छन (हैं ) म्यार (मेरे ) , इनोकें ( इनको ) जो दी दुलार , यो करनी उनुके ( उन्हें ) प्यार , ईजा सबकी दुलारी थी। mother
सुबह उठ कर चाय रखना , एक चूल्हे में नहाने का पानी रखना , नाश्ते के लिये पिसु ( आटा ) ओल (गूंथ ) कर रोट (रोटी ) बनाना , इतने काम एक साथ ईजा पता नही कैसे कर लेती थी।
पूरे दिन काम में उलझी रहने वाली ईजा के चेहरे पर कभी उलझन नही देखी ठहरी हमने , हमेशा चेहरे पर मुस्कान तैरती रहती थी उनके।
arjunbisht336
बडे दा ( बडे भाई ) की छुटकी तो दूसरी ईजा बनी फिरती थी , दिन भर ईजा के साथ ही रहती , ओर उनके जैसे ही काम करने की कोशिश करती रहती।mother
ईजा एक थी पर हर किसी को उसकी डिमांड थी , अक्सर मुझे ईजा कंप्यूटर सी लगती थी , क्योंकि यंत्रवत सी होकर वो हर काम निभाती थी।
ईजा के हाथ की बनाई रोटी का स्वाद गजब होता था , चूल्हे पर हाथ पर थापी हुई रोटियाँ , तवे पर पकने के बाद जब घोव ( चूल्हे ) में सेकने डालती तो पम फूल जाती।mother
ईजा ओर चूल्हे का रिश्ता भी अनोखा ठहरा , ईजा रोज चूल्हे की लिपाई तल्लीनता से करती ओर बदले में चूल्हा स्वादिष्ट भोजन पका देता , ऐसा लगता जैसे दोनों एक दूसरे के संगी हों , हों क्या थे ही क्योंकि दोनों दिनभर एक दूसरे के साथ दिख ही जाते।
arjunbisht336
घर की रौनक थी ईजा , मधुर धुन की झंकार थी ईजा , घर को संतुलित करने का आधार थी ईजा! mother
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English version
Eaja ( Mother )
Eaja was never seen tired, got up late at night and got up when he woke up in the morning, did not even know if he was sleeping, even if there was a sound of a night in the night, he was awake immediately.
arjunbisht336
Eja was not only ours, the goat lessons (goat's child) also came running after seeing Eaja, Bachhai's Bhurri Kukur (brown dog) also used to show a lot of pampering, buffalo and started thrashing on seeing his thor.
We used to say to Eaja, Ter (Tere) Kajyo (many) Nanteen (children) is Ghi Yaan (done here).
arjunbisht336
Eja would laugh at this and said, "Hoy (yes), all the Nanteen (children) are then (my), Myar (my), Inoken (her who loved them, Yo Karni Unuke (them) love, Ija was everyone's love").
In the morning, having tea, having bath water in a stove, making rotu (roti) by making pisu (flour) ol (knead) for breakfast, did not know how much work together.
arjunbisht336
I never saw a mess on the face of Eja, who was busy working all day, always kept a smile on her face.
Bade da (elder brother) was given a second visit to Eaja, lived with Eaja all day, and kept trying to work like him.
arjunbisht336
Ija was one, but everyone had her demand, often I used to feel like Ija computer, because she used to play every work as a mechanic.
Eaja's hand-made bread tasted wonderful, the rotis on the stove on hand, when cooked on the pan, when roasted in the ghowa (stove), the pum would swell.
arjunbisht336
The relationship between Eaja and the stove was unique, Eja would do the cooking of the stove delicately and in turn the stove would cook delicious food, it seemed as if both were with each other, what was it because both of them were seen with each other all day long. .
Eaja was the beauty of the house, Eaja was the tingle of the melodious tune, Ija was the basis of balancing the house!
arjunbisht336
Scripted short story
All rights reserved
आपकी हर कहानी बेहतरीन होती है पर कुछ समय पहले आपकी कहानी उर्मी पढ़ि भावनाओ को शब्दों मे आपने इस तरह पिरोया है आँख गीली हो गयी....... salute दाज्यू कुछ पहाड़ी वॉक्यूबलरी भी सुधर रही है
जवाब देंहटाएंधन्यवाद शक्ति भाई 🙏
हटाएं❤️🥰🥰💕💕👌🏻 बहुत सुंदर 🥰👌🏻
हटाएंBisht ji ,
जवाब देंहटाएंAapki kahaniya hamare paharo ke pyar, bholepan aur sachchai ko behtareen tareke se byakt karati hai.
Thanks
बस एक छोटी सी कोशिश है , हमारे पहाड़ के परिवेश को कहानी के माध्यम से उकेर कर लोगों तक पहुँचाने की कनवाल जी.....
हटाएंToo good.
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएंबहुत ही सुन्दर 👌👌🙏🙏
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएंआपकी कहानी जीवन्त लगती है पढने में ।
जवाब देंहटाएंमुन्शी प्रेमचंद जी की याद आ गयी
आभार आपका 🙏
हटाएंबढ़िया रचना
जवाब देंहटाएंधन्यवाद अनुराग जी
हटाएंवाह ❤❤, अपने आप को शौभाग्यशाली मान रहा हु आपकी इस रचना को पढ़के...
जवाब देंहटाएं