सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

उत्तराखण्ड की पृष्ठभूमि से जुड़ी लघु कथा कुकुर का पोथ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुकुर का पोथ

गोप्प दा दिल्ली से एक कुत्ते का पिल्ला गाँव लेकर आये। उनके साहब की कुतिया ने चार बच्चे दिये ठहरे , जो गोप्प दा के माँगने पर साहब ने एक उनको भी दे दिया था बल। गोप्प दा उसे गाँव तो ले आये। गोप्प दा आते ही अपनी ईजा (माँ ) को बोले। कुकुर क पोथ ला री ( कुत्ते का बच्चा लाया हूँ ), कज्यो महँग छ ( बहुत महँगा है ) । ओर दोहर बात यो की ( ओर दूसरी बात ये की ) यो अंग्रेजी समझूँ  (ये सिर्फ इंग्लिश समझता है ) येक ईज ले अंग्रेजी ही समझे ( इसकी माँ भी इंगलिश ही समझती है ) ये लिजी थोडा दिक्कत होली त्वेकं ( इसलिये थोड़ी दिक्कत होगी तुझे ) ईजा दिवि चार शब्द त्वेकं सीखण  पड़ोल ( माँ दो चार इंगलिश के शब्द सीखने होंगें।  तुझे )। ईजा तो ईजा ही ठहरी , बोली तू रोहण दे अंग्रेजी हन्ग्रेजी मैं येकं पाली ल्यौण , तेरी अंग्रेजी तेर पास राख (इस पर माँ बोली तू रहने दे अंग्रेजी हन्ग्रेजी , मैं इसको पाल लूँगी , तेरी अंग्रेजी तेरे पास ही रख )  मैंकें न बता कस्ये पालण छ ये कें ( मेरे को मत बता कैसे पालना है इसको )। गोप्प दा क्या कहते चुप रह गये , ओर छोड़ दिया ईजा पर की , जैसे पालती है पाल ले इस ...