सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लघु कथा कर्मठता की - Short story of Diligence लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कर्मठता - Diligence

कर्मठता - Diligence पहाड़ों में घूमने के दौरान , अचानक नजर ऊपर की तरफ गई तो देखा की , एक महिला खतरनाक से दिखने वाले रास्ते से , नीचे की ओर आ रही थी,इस  तरह के खतरनाक रास्तों से , यूँ उतर कर आना कुछ अजीब सा लगा , इसलिये जब वो पास आई तो मैंनें उनसे पूछा , आप इस तरह खतरा मोल लेकर आते जाते हो क्या रोज , या आज ही आ रहे हो।  वो बोली मैं तो रोज ही ऐसे जाती हूँ बल , ये रास्ता शोर्ट कट जो ठहरा , स्कूल टाइम से पहुँचना पडता है ना , दूर दूर से बच्चे आते हैं , उनकी पढ़ाई का हरजा हो जायेगा नही तो।  Diligence in hindi मेरा अनुमान सही निकला , वो अध्यापिका ही निकली , जैसा मैंनें सोचा था।  वो बोली नीचे गाँव में रहती हूँ कमरा लेकर , दस साल से गाँव के इसी स्कूल में हूँ , ऊपर धार में स्कूल बना है , जहाँ तीन चार गाँवों के बच्चे आते हैं पढ़ने के लिये , सेंटर ठहरा ना बल आसपास के इलाके का।  उस अध्यापिका की बच्चों व नौकरी के प्रति , कर्तव्यनिष्ठा देख दिल श्रद्धा से भर गया , नही तो आजकल ऐसी दुरूह जगह , कोई पहले तो पोस्टिंग ही नही चाहता , ओर पोस्टिंग हो भी जाये त...