सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

उत्तराखण्ड की पृष्ठभूमि से जुड़ी लघु कथा दीनू गुरू लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दीनू गुरू

दीनू गुरु के हाथ के  पकाये दाल भात ओर टपकी की बात कुछ ओर ही ठहरी , स्वाद ऐसा की पेट भर जाये फिर भी थोडा ओर सपोडने का मन कर ही जाता था।   दीनू गुरु भी बनाते बडे मन लगा करके , चावल को साफ धो धा कर ताँबे के तौले में डालने से लेकर , उसमें पानी डालने तक का , एक एक कार्य बडे मन से करते।  ऐसे ही दाल को भडडू में पकाने के दौरान होता , काम बडे मनोवेग से किया जाता , चूल्हे में लकड़ियाँ कम ज्यादा करते रहते , जो शायद स्वाद के कारणों में से एक क्रिया थी ,  बीच बीच में कारिबारियों ( काम में सहयोग करने वाले लोग ) से चाय पीते हुये , मजाक ठटठा भी चलता रहता।  पहाड़ में दाल भात की रसोई बडी पवित्र मानी जाती है , जो पंडित ही बनाते हैं ओर उन्हीं पंडितों में से एक थे दीनू गुरु।  मैं जब भी जाता तो उन्हें दाल भात गुरु कहता , वो खूब हँसते ओर बोलते बिष्ट ज्यूँ आपने नाम जोर का रख मारा है बल मेरा , वो  मेरे हमउम्र से थे , थोडा बहुत बडे होंगें ज्यादा से ज्यादा इसलिये थोडा मजाक चल जाने वाली हुई।  पर सच कहूँ तो दाल भात की रस...