सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कहानी एक समझदार कुत्ते की लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिन्नू

बिन्नू यही रखा था खुशाल दा ने इसका नाम , बहुत छोटा सा लाये थे अपने दोस्त के घर से इसको , ये कह कर के ईजा अकेली रहती है घर पर , उसका दगड़ी बन जायेगा ये , ओर सच में बिन्नू खुशाल दा की ईजा का दगडी ही बन गया।  गाँव धीरे धीरे खाली हो गया ओर बस खुशाल दा की ईजा व एक आद बुजुर्ग ही रह गये इस गाँव में , जवान व देखभाल करने वाले के नाम पर बस बिन्नू ही था साथ , ओर बिन्नू भी अपना फर्ज बख़ूबी निभा रहा था।  गाँव में क्या मजाल जो अजनबी आ जाये , अड़ कर बैठ जाता था , तब ही हटता जब खुशाल दा की ईजा या गाँव में रहने वाले बुजुर्ग में से कोई , उसे चुप हो जाने के लिये कहते।  बिन्नू की वजह से उस गाँव में कोई अजनबी जाने की हिम्मत नही करता था , किसी को जाना भी होता था तो , आधा किलोमीटर दूर से ही , अपने आने की सूचना , जोर जोर से बोल कर दे देता था , ताकि बिन्नू उन्हें आने दे।  बिन्नू की इस आदत से जहाँ कई लोगों को परेशानी होती थी , वहीं गाँव में रहने वाले अकेले  बुजुर्गों में सुरक्षित होने का अहसास भी जागता था।  बिन्नू सबका चहेता था , इसलिये खाने पीने की समस्या नही ठहरी , दूध ...