सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

उत्तराखण्ड की पृष्ठभूमि से जुड़ी लघु कथा जम्म की चूड़कानी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जम्म बू की चूडकानी

जम्म बू द्वारा बनाई गई चूड़कानी बडी स्वादिष्ट होती थी , पता नही क्या डालते थे की , खाने वाला अंगुलियाँ ही चाटता रह जाता था।  जब भी गाँव जाना होता तो , जम्म बू के हाथ की चूड़कानी खाये बिना नही लौटता , भात के साथ चूड़कानी का स्वाद बड़ा मस्त लगता था।  जम्म बू भात भी बरबरान ( ना सूखा ना ही गीला ) बनाते , जिसमें चूड़कानी मिला कर खाने का मजा ही कुछ ओर होता था।   आँगन में लगे चूल्हे पर भात ओर चूड़कानी पकती , जिसे जम्म बू बडे मनोवेग से पकाते , साथ में लाई के पत्तों (राई के पत्तों का साग ) का टपकिया भी होता था।   मेरा जैसा व्यक्ति जो कम खाता था , वो भी दो बार भात डलवा लेता , ओर चूड़कानी कितनी बार डलवा लेता ये तो गिनता नही था , साथ में टपकिया भी माँग लेता।  खाते खाते ये भी सोचता की , बूबू क्या सोचेंगे की कितना खा रहा है ये , पर पेट बोलता माँग ले , फिर पता नही कब मिले ऎसी चूड़कानी , ओर मैं पेट की सुन कर माँग लेता था।  बूबू भी कहते शरम जन करिये ला (शर्म मत करना ) , तेर थ ले बना राखो (तेरे लिये भी बनाया है )  , तेर आमे ली बता राख छी की तू आरे ...