पुर दा जब चौदह पंद्रह साल के होंगें , तब गाँव के कुछ लौंडों के साथ , भाग कर दिल्ली जैसी जगह आ गये थे। पहुँच तो गये पर , दिल्ली ठहरी उनके लिये नई , कोई जानकार भी नही ठहरा , तो काम धाम कौन दिलाता। रात फुटपाथ पर काटी ओर , दो तीन दिन जेब में बचे पैसों से खाया पिया , जब पैसे भी निमड़ ( खत्म ) पड़े तो , खाने के भी लाले पड़ गये ठहरे। काम की तलाश में भटकते रहे , पर दिल्ली में काम मिलना भी आसान नही हुआ , एक आद दिन भूखे पेट भी सोये , गाँव की याद भी आई , पश्चाताप भी हुआ की , खाली ही इधर को आये , लौटते भी कैसे , पैसे भी नही बचे ठहरे अब तो। यों ही भटकते भटकते एक दिन पुर दा , एक ढाबे के बाहर बैठ गये , लोग खाना खा रहे थे , खाने की खुशबू से वातावरण ओर महक रहा ठहरा , पुर दा कातर दृष्टि से लोगों को देख रहे थे , ढाबे में काम करने वाला कुक जो की पहाड़ से ही था , छौंक लगाते लगाते पुर दा को देख रहा था की लौंडा भूखा है। उसने इशारे से पुर दा को बुलाया , ओर बोला भाज बेर आर छे न , पुर दा ने होई बोल कर जवाब दिया , कुक बोला नौकरी कर ले , प...
To get stories,information of Uttrakhand,Uttrakhand tourism,UttrakhandCulture,Uttrakhand news and Uttrakhand Tourism visit us.