सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जाड़ों का मौसम - Winter Season लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जाड़ों का पहाड़ - Mountain in Winter

जाड़ों का मौसम उत्तराखण्ड को खूबसूरत बना देने वाला मौसम होता है, शायद इसलिए ही सैलानी वहाँ जाते हैं। हम उत्तराखण्डी प्रवासी तो अक्सर जाड़ों में वहाँ जाने से कतराते रहते हैं,हम लोग तो जाने वाले ठहरे बल गर्मियों में, तब बच्चों की छुट्टियाँ भी पड़ने वाली हुई ओर मैदानी इलाकों में लू का भी प्रकोप हुआ। पर इस बार तय किया की पहाड़ के जाड़ों का भी थोडा़ अनुभव किया जाये,एक दो न्यौते भी आये थे, उनमें भी जाना हों जायेगा ओर जाड़ों के मौसम का पहाड़ को भी देखना हों जायेगा। बस यही सोच कर ट्रेन का टिकट कटवा लिया ओर निकल पड़े यात्रा में, रात को ट्रेन में भी ठंड हुई, अच्छा हुआ की एक कंबल ले आया था। अलसुबह ही ट्रेन काठगोदाम स्टेशन पर पहुँच गई, चारों ओर कोहरा छाया हुआ था, बैग उठाये स्टेशन से बाहर आया, गजब की ठंड पड़ रही थी, स्टेशन के बाहर आकर चाय की दुकान में चाय पी, तब जाकर थोडा़ चैन आया। अब इंतजार था की कोई गाडी मिल जायें भीमताल तक की तो उसमें निकल लें,तभी एक जीप आ गई जो भीमताल होते हुये आगे जा रही थी, मैं उसमें बैठ कर निकल लिया। लगभग एक घन्टे का सफर करके गाडी पहुँच गई ठहरी भीम...