ताव खाती मूँछें , तना चेहरा ओर एकदम फिट लगने वाले ठहरे मधी बू। गाँव से थोडा सा दूरी पर रहते थे एकदम अकेले , साथी कहने के नाम पर ठहरा तो एक भोटिया कुकुर , ऐसे तो गाँव में अनेक लोग अकेले रहने वाले हुये , पर मधी बू ने तो शादी ही नही की थी। कुछ वर्षों पहले तक जरूर उनकी ईजा साथ थी , पर 100 साल की उम्र में वो भी मधी बू का साथ छोड़ कर चल दी थी , तबसे पूरी तरह अकेले रह गये थे मधी बू। 70 - 75 साल की उम्र में भी जवानों जैसा काम कर लेते थे , घास पानी से लेकर लकड़ियाँ काट कर लाने का। उनसे बात करने का बडा मन होता था , पर वो अधिकतर व्यस्त ही रहते थे , एक दिन जंगल से लौटते समय बाट में भेट हो पड़ी उनसे ,उस दिन मौका मिल गया ठहरा की , मधी बू के बारे में जानकारी ले ली जाये। तो चलते चलते बातों का सिलसिला चालू कर दिया , इस उम्र में भी इतना काम कैसे कर लेते हो पूछ्ने पर उन्होंने बताया की। देख पोथिया शुद्ध खाओ , खूब काम करो ओर किसी झंझट में ना पड़ो , जो है उसमें संतोष कर लो , तो बुढ़ापा महसूस नही होगा। कह तो सही रहे थे मधी बू वैस...
To get stories,information of Uttrakhand,Uttrakhand tourism,UttrakhandCulture,Uttrakhand news and Uttrakhand Tourism visit us.