कर्नल रमोला जी से मुलाकात आज से दस वर्ष पूर्व हुई थी , बैंगलुरू में बस गये ठहरे बच्चों के चक्कर में , नौकरी खत्म होने के बाद भी। पर उनके अंदर का पहाड़ प्रेम उन्हें उत्तराखण्ड खेंच लाता था , तो घूमने आ जाते थे बल कभी कभी पहाड़ों में। गाँव में कोई नही था उनके , बोज्यू ( पिता ) ने भी नौकरी बाहर ही की ठहरी तो , गाँव से नाता टूट सा ही गया था उनका , इसलिये गाँव की बजाय किसी हिल स्टेशन पर आ कर , अपना पहाड़ प्रेम व्यक्त कर जाते थे। ऐसे ही एक ट्यूर के दौरान उनकी मुलाकात मुझसे भीमताल में हो पड़ी , मैं भी घुमक्कड़ ओर वो भी ऐसे निकले , ये मुझे इसलिये लगा क्योंकि जहाँ लोग झील किनारे ओर बाजार आदि में घूमते रहते हैं , वो मुझे मिले जून स्टेट के ऊपर सुनसान जंगल में , मेरा भी शौक ऐसा ही था। बियाबान में दो अजनबी भी मिल जाते हैं तो , बात हो ही जाने वाली ठहरी , ऐसा ही हमारे साथ हुआ , हलो हाय हुई ओर दो घंटे की बातचीत , प्रगाढ़ता में तब्दील हो गई। वो जून स्टेट में ठंडी सड़क पर एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुये थे , नीच...
To get stories,information of Uttrakhand,Uttrakhand tourism,UttrakhandCulture,Uttrakhand news and Uttrakhand Tourism visit us.