सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

स्वरोजगार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोपाल जी का अचार

गोपाल आठ साल पहले गाँव छोड़ कर निकल गया था , शायद गाँव में उसे भी अपना कोई भविष्य नजर नही आया था।   गोपाल अन्य युवाओं की तरह , ना ज्यादा पढ़ा लिखा था , ना ही कोई हुनर था , ऐसे में अच्छा रोजगार तो क्या मिलता , हाँ गाजियाबाद में एक अचार फैक्ट्री में हैल्पर की नौकरी मिल गई , वो भी उसके किसी रिश्तेदार के मार्फत।  अचार फैक्ट्री में कई तरह का अचार बनता था , गोपाल का काम था , कच्ची सामग्रियों में अपने उस्ताद के कहे अनुसार मसाले डालना , इस तरह अचार बनाना सीख गया था।  किस अचार में , किस तरह का मसाला डालना है , कितना डालना है , कैसे उसे गलाना है , यानी बहुत कुछ सीख लिया था उसने।  वो आसपास के एरिया में अचार सप्लाई करके अतिरिक्त कमाई भी  कर लेता था , रोजी रोटी आराम से चल रही थी।  पर अचानक कोरोना बीमारी फैल गई , ओर आराम से चलने वाली रोटी रोजी में संकट आ गया ठहरा , फैक्ट्री बंद पड़ गई , ओर गोपाल बेरोजगार हो पड़ा , शहर में रहना , वो भी किराये के मकान में रहना , अब भारी पड़ रहा था गोपाल को।  खाली बैठे बैठे कब तक खाता , इसलिये श्रम...