सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बदलाव लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीमा का होम स्टे

सीमा का होम स्टे सीमा के पिता केंद्र सरकार के ट्युर एंड ट्रव्लिजम विभाग में नौकरी करते थे, इसलिए उन्हें अच्छी तरह से पता था की इस फील्ड में काफी अच्छा स्कोप है। इसी को देखते हुये उन्होनें सीमा को इसी से रिलेटेड कोर्स करने हेतु विदेश भेज दिया था। सीमा ने वहाँ तीन साल रहकर इस कोर्स की बारीकियाँ सीखी ओर फिर लौट कर आई , ओर उसने तय किया की, वो नौकरी करने की बजाय ,खुद का ही काम शुरू करेगी। जब उसकी मम्मी ने ये सुना तो, वो सीमा से बोली ,नया काम शुरू करने से पहले गाँव जाकर अपने कुल देवताओं की पूजापाठ कर आऐंगे, इसलिए अगले महीने हम गाँव चलेंगे, वैसे भी तू समझदार होने के बाद कभी गाँव गई भी नही, इसलिए इस बार चलना। सीमा ने गाँव के बारे में सिर्फ सुन रखा था की, गाँव बेहद खूबसूरत है, तो वो इसलिए भी देखने की इच्छुक थी के,क्या पता वो जगह उसके काम की निकल आये। सीमा आखिरकार अपने गाँव पहुँच गई, जब उसने अपना गाँव देखा तो वो दंग रह गई, क्या नही था वहाँ, ऊँचे पहाड़ घाटियाँ, हरा भरा जंगल, सब कुछ तो था, जो सीमा को अपने व्यवसाय के लिये चाहिये था। सीमा को तो मानो मुँह माँगी मुरा...