सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

उत्तराखण्ड की पृष्ठभूमि से जुड़ी लघु कथा कहानी उत्तराखण्ड की लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कहानी उत्तराखण्ड की Story of uttrakhand

उत्तराखण्ड में आज लोग अपनी संस्कृति भूलते जा रहे हैं , अपना खानपान , अपना पहनावा सब धीरे धीरे छूटरहा है , अब तो थोडा बहुत तब देखने को मिलता है , जब कोई मांगलिक कार्य होता है कहीं , तब जरूर कुछ स्त्रियाँ अपनी पारंपरिक वेशभूषा में से पिछोडी व आभूषण धारण किये जरूर नजर आ जाती हैं  वहीं कहीं कहीं लोग आज भी,  अपनी संस्कृति , अपने खानपान व पहनावे को अपनाये हुये है ,उन लोगों को अपनी संस्कृति से गहरा लगाव है , उन्हें देख ऐसा लगा , जैसे 25 साल पुराने उत्तराखण्ड में घूम रहे हों , तब इस तरह का ही पहनावा प्रचलित था , हमारी आमा (दादी ) व  ठुल ईजा (ताई ) , तब ऐसा ही पहनावा धारण करती थी , पता नही कितने पाट की तो घाघरी पहनती थी , गले में एक किलो का सुत (गहना ) पहना होता था , ओर हाथों में मोटे मोटे धागुले (हाथ में पहनने वाला कड़ा ) , कमर में चाँदी की कमर पेटी ( चाँदी से बनी बेल्ट ), कानों में कनफूल (ईयर रिंग ) , ओर नाक में हथेली से भी बडी नथ बल (नोज रिंग )। आज तो इतना पहन कर , चल भी ना पायें औरते , आदत जो नही रही अब , हमारा तब का वो खानपान कितना समृद्ध , व पौष्टिक थ...