उत्तराखण्ड में आज लोग अपनी संस्कृति भूलते जा रहे हैं , अपना खानपान , अपना पहनावा सब धीरे धीरे छूटरहा है , अब तो थोडा बहुत तब देखने को मिलता है , जब कोई मांगलिक कार्य होता है कहीं , तब जरूर कुछ स्त्रियाँ अपनी पारंपरिक वेशभूषा में से पिछोडी व आभूषण धारण किये जरूर नजर आ जाती हैं
वहीं कहीं कहीं लोग आज भी, अपनी संस्कृति , अपने खानपान व पहनावे को अपनाये हुये है ,उन लोगों को अपनी संस्कृति से गहरा लगाव है , उन्हें देख ऐसा लगा , जैसे 25 साल पुराने उत्तराखण्ड में घूम रहे हों , तब इस तरह का ही पहनावा प्रचलित था , हमारी आमा (दादी ) व ठुल ईजा (ताई ) , तब ऐसा ही पहनावा धारण करती थी , पता नही कितने पाट की तो घाघरी पहनती थी , गले में एक किलो का सुत (गहना ) पहना होता था , ओर हाथों में मोटे मोटे धागुले (हाथ में पहनने वाला कड़ा ) , कमर में चाँदी की कमर पेटी ( चाँदी से बनी बेल्ट ), कानों में कनफूल (ईयर रिंग ) , ओर नाक में हथेली से भी बडी नथ बल (नोज रिंग )।आज तो इतना पहन कर , चल भी ना पायें औरते , आदत जो नही रही अब , हमारा तब का वो खानपान कितना समृद्ध , व पौष्टिक था , जिसे हम आज भुला चुके हैं , पर वो लोग आज भी उस परंपरा को जीवित रखे हुये है , विशुद्ध भोजन परंपरा को संजोये हुये है , कितना पौष्टिक व स्वादिष्ट था हमारा खानपान , इसी खानपान की बदौलत ही तो लम्बा व रोगमुक्त जीवन जीते थे पुराने लोग शायद ही तब कोई अस्पताल जाता होगा , या कभी कोई दवाई की गोली खाता होगा , जरूरत ही नही पड़ती होगी , क्योंकि औषधिय गुणों से युक्त भोजन तो वो रोज करते ही थे , पानी प्राकृतिक स्रोत का होता था जो भी ताँबे के फौव ( ताँबे से बना पानी का बर्तन )में रखा जाता था , यानी आज के आर ओ से कहीं बेहतर , दाल भात बनाने के लिये भड्डु व ताँबे की तौली ( ताँबे व काँसे से बने बर्तन ) प्रयुक्त होती थी , काँसे की थाली में खाया जाता था जैविक रूप से उत्पादित अन्नों व सब्जियों को पकाया जाता था , जिसे आज ऑर्गनिक फूड के नाम से जाना जाता है , इतनी समृद्ध संस्कृति रीति रिवाज व खानपान के वाहक थे हम लोग आज सब लुप्त हो चला है , हम अब शहरी संस्कृति के पीछे भाग रहे हैं , अपना सब कुछ छोड़ते जा रहे हैं , खानपान , तीज त्यौंहार , पहनावा , बोली ओर यहाँ तक की अपना उत्तराखण्ड भी , जबकि आज भी इस उत्तराखण्ड में इतनी कुव्वत है की , ये अपने लोगों को वही समृद्धशाली जीवन प्रदान कर सकता है , बस जरूरत है यहाँ रहकर मेहनत करने की , आज जिस जैविक भोजन की दुनिया दीवानी हो रही है , वह यहाँ की मिट्टी में खूब उपजता है , जरूरत है बस उसे उपजाने की , आज की स्टेटस सिंबल बनी ग्रीन टी , यहाँ के गाड गधेरे व भिडों में यों ही उगी रहती है , बस जरूरत है उसे , शौकीन लोगों तक पहुँचाने भर की , बाबा रामदेव यही सब करके कहाँ पहुँच गये , पर हम सब भूल गये हैं , उसका कारण ये है की हम अपनी सभ्यता ओर संस्कृति से जुड़े नही रह पाये ओर हम ये सब जानकारियाँ सीख नही पायें , अब भी अवसर है के , हम उत्तराखण्ड की प्राचीन परंपराओं को समझ कर , उससे लाभ उठा सकते हैं , ओर इस उत्तराखण्ड में रहकर तरक्की कर सकते हैं !
English version :
Today people in the Uttrakhand are forgetting their culture, their food, their attire is slowly getting left, now a little is seen when there is some manglicious work somewhere, then some women will definitely get out of their traditional costumes Wearing backyard and jewelery is definitely seen, but somewhere even today, people are adopting their culture, their food and clothing, they have a deep attachment to their culture, looking at them, it felt like 25 years old When we were roaming in Uttarakhand, this type of dress was prevalent, our Aama (grandmother) and Thul Eaja (Tai) used to wear the same dress, I do not know how many pats wore ghagri, a kilo around the neck. The sut (jewel) was worn, and there were thick threads in the hands (a bracelet in the hand), silver waist belt (silver belt) in the waist, earrings (ear ring) in the ears, and bigger than the palm in the nose. Nath bal (nose ring), today, wearing so much, can not even walk and women, which is not the habit now, our food was so rich, and nutritious, which we have forgotten today, but People are still keeping that tradition alive, pure food is keeping the tradition, our food was so nutritious and tasty, due to this food, old people lived long and disease-free lives, hardly any one would have gone to the hospital. , Or would have ever eaten a medicine pill, it would not have been necessary, because they used to eat food with medicinal properties every day, the water was of natural source, which was also kept in copper fountain (copper vessel) It used to be, that much better than today's RO, it was used to make lentils and rice towels (utensils made of copper and bronze), eaten in a plate of bronze, organically produced grains and vegetables It was cooked, which is now known as organic food, we were the carriers of such rich culture, customs and food, we all are lost today, we are now running behind the urban culture, leaving everything behind. There have been catering, Teej festivals, costumes, dialect and even our own Uttarakhand, whereas even today there is so much violence in this Uttarakhand, Can provide the same prosperous life to the people, all that is needed is to work hard by living here, the organic food which is being developed in the world, it grows in the soil here, it is needed to produce it, today's status Green tea became a symbol, it grows here in the Gad Ghadre and Bhids, just need to fill it, to the fond people, where did Baba Ramdev reach all this, but we have forgotten all this, this is the reason That we could not stay connected with our civilization and culture and we could not learn all this information, there is still opportunity that we can understand and benefit from the ancient traditions of Uttarakhand, and can progress by staying in this Uttarakhand !
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please give your compliments in comment box