राजन बहुत सालों बाद गाँव लौटा था, बौज्यू ( पिता ) के निधन के बाद तो वो जैसे गाँव को भूल सा ही गया था।
राजन पढ़ लिख कर बैंक में नौकरी लग गया था, ओर बाद में ओर पढ़ाई करके भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर देश की सर्वोच्च नौकरी प्राप्त कर ली थी।
कार्य की व्यस्तता चलते उसे गाँव आने का वक़्त ही नही मिल पाता था,इस बार बड़ी मुश्किल से वक़्त निकाल कर राजन गाँव आ पाया था।
राजन ने आते ही मकान खोला तो, उसमें मकड़ी के जाले व धूल भरी हुई थी, गाँव के ही एक व्यक्ति को उसने साफ सफाई का ठेका दे दिया।
जब साफ सफाई पूरी हो गई तो राजन अंदर घुसा ,अंदर घुसते ही उसकी नजर आले पर रखे लैम्फू पर पड़ी, ये वही लैम्फू था, जिसकी रोशनी में कभी राजन ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत की थी।
घर में वो दो लैम्फू आज भी मौजूद थे, एक वो जिसमें चिमनी नही थी, दूसरा वो जो राजन के बौज्यू ( पिता ) राजन को पढ़ते समय ठीक उजाला मिल सके, ये सोच कर गाँव की एक दुकान से उधार में ले कर आये थे।
राजन उन्हें देख कर पुरानी यादों में खो गया ,कैसे इस लैम्फू ने खुद जल कर, उसकी जिंदगी रोशन की थी।
उसे अपने वो पुराने दिन याद आ गये, जिसमें कैसे अनपढ़ माँ बाप का बेटा ,पढ़ लिख कर ऐसे मुकाम पर पहुँचा, जो लोगों के लिये एक सपना सा होता है।
अब राजन को अपने पुराने दिनों की एक एक बात याद आने लगी थी,बचपन के वो दिन उसकी आँखों के सामने घूम से रहे थे, जिनको उसने इस मकान में जिया था,वह भावुक सा हो गया था ,आँखों की पोरे गीली हो उठी थी।
उसकी गीली पोर देख कर शालिनी समझ गई थी की, राजन अपने बीते दिनों में खो गये हैं, शालिनी ने राजन को डिस्टर्ब करना उचित नही समझा ओर इसलिए वो राजन को अकेला छोड़ कर बाहर आ गई थी।
राजन तो मानो पूरा डूब ही गया था, पुरानी यादों में, उसने पूरे मकान का चक्कर लगाया, हर कमरे से लेकर चुल्यान ( रसोई ) तक ,उसे हर जगह अपना बचपन नजर आ रहा था, साथ ही नजर आ रहा था, अपने ईजा बौज्यू ( माँ पिता ) का त्याग।
इन सबको सोच कर वो बेहद भावुक हो चुका था,उसे याद आ रहा था की, कैसे उसके बौज्यू ( पिता ) उसको पढ़ाने के लिये, दिन रात काम में जुटे रहते थे, ओर उसकी ईजा ( माँ ) कैसे उसका ख्याल रखती थी।
राजन पढ़ाई में होशियार था, इसलिए उसके ईजा बौज्यू ( माँ बाप ) उसको पढ़ाने के लिये दिन रात एक किये हुये थे।
उसे याद आ रहा था वो दिन ,जब वो आगे की पढ़ाई करने के लिये अल्मोड़ा जा रहा था, तब उसके बौज्यू ने घर में रखा मुडुवा ( रागी ) मधी लाला को देकर उसके बदले में दो पैंट ओर दो कमीज का कपड़ा लिया था, ओर कैसे उनकी सिलाई के बदले गोधन मास्टर ( टेलर ) के खेत जोते थे।
राजन के बौज्यू तो बस ये चाहते थे की ,राजन की पढ़ाई में उनकी तरफ से कोई कमी ना रह जाये।
राजन अपने ईजा बौज्यू ( माँ बाप ) द्वारा किये गये त्याग को याद करके अब बेहद भावुक हो चुका था, इतना की उसकी रुलाई फूट पड़ी, ओर वो सुबुक सुबुक कर रोने ही लग गया था।
उसकी रोने की आवाज सुन कर शालिनी भाग कर अंदर आई, ओर उसे दिलासा देने लगी।
राजन जब थोडा़ नॉर्मल हुआ तो, वो शालिनी को बोला, मैं कुछ करना चाहता हूँ, अपने गाँव के लिये, खासतौर पर उन बच्चों के लिये, जो उसकी तरह ही अभाव में रहकर भी पढ़ना चाहते हैं,इसलिए वो ऐसे बच्चों की सहायता के लिये एक फंड स्थापित करना चाहता है, जिससे गाँव में ही एक छोटा सा स्कूल बन सके ओर साथ ही, पैसों की कमी के कारण कोई बच्चा शिक्षा लेने से वंचित ना रहे।
इस तरह राजन ने 50 लाख का कोष व गाँव की अपनी जमीन मय मकान स्कूल बनाने के लिये दान कर दी।
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English version
Lamfu walaRajan
Rajan had returned to the village after many years, after the death of Bouzue (father), he had forgotten the village like he had been.
Rajan got a job in the bank after studying, and after studying further, got selected in the Indian Administrative Service and got the highest job in the country.
Due to the busyness of work, he could not get the time to come to the village, this time Rajan came to the village after taking time out with great difficulty.
When Rajan opened the house as soon as he arrived, it was filled with spider webs and dust, he gave a contract of cleaning to a person from the village.
When the cleaning was complete, Rajan entered in, as soon as he entered, he fell on the lamp placed on the forehead, it was the same lamp, in whose light Rajan had started his studies.
The two lamps in the house were still present today, one which did not have a chimney, and the other one who could get enough light while reading Rajan's boujue (father) Rajan, thinking that he had borrowed from a village shop.
Rajan was lost in old memories on seeing him, how this Lamphu himself lit up, illuminated his life.
He remembered his old days in which the son of illiterate parents, after reading and writing reached such a point, which is a dream for the people.
Now Rajan had started to remember one thing of his old days, those days of childhood were wandering in front of his eyes, whom he had lived in this house, he became emotional, his eyes were wet. .
Seeing her wet knuckles, Shalini understood that Rajan is lost in her past, Shalini did not think it appropriate to disturb Rajan and hence she left Rajan alone and came out.
As if Rajan was completely drowned, in the old memories, he circled the entire house, from every room to Chulyan (kitchen), he could see his childhood everywhere, as well as his own child. Renunciation of (mother father).
Thinking of all this, he had become very emotional, he remembered how his boujue (father) used to work day and night to teach him, and how his eaja (mother) took care of him.
Rajan was clever in studies, so his son Boujue (parents) were united day and night to teach him.
He remembered the day when he was going to Almora to pursue further studies, then his boujue gave Muduwa (Ragi) Madhi Lala in the house and took two pants and two shirt cloths in exchange for him, and How in exchange for their sewing, the fields of the Godhan master (Taylor) were plowed.
Raju's boujou just wanted that there should be no shortage on his part in Rajan's studies.
Rajan had become very emotional by remembering the sacrifice made by his Ija Bouzue (mother and father), so much that his cry broke out, and he started crying with a sob.
On hearing her crying, Shalini ran in, and started to comfort her.
When Rajan became a bit normal, he said to Shalini, I want to do something, for my village, especially for the children who want to study even in the same absence, so they can help such children. It wants to set up a fund so that a small school can be built in the village itself and at the same time, no child is deprived of education due to lack of money.
In this way, Rajan donated 50 lakh fund and his land in the village for build the school.
Scripted short story
All rights reserved
सुंदर प्रेरणास्पद
जवाब देंहटाएं