गाँव में कमल दा अपने छोटे से परिवार के साथ रहता था, दो बच्चें व पुष्पा बोजी ( भाभी ) सहित चार प्राणी, कमल दा गाँव के लोगों के सिलेंडर लाने ले जाने का काम कर अपने परिवार का गुजारा चलाता था।
हर बार की तरह गर्मियों में गाँव गया तो देखा की, कमल दा की जगह उनकी पत्नी यानी पुष्पा बोजी ( भाभी ) सिलेंडर ढोती दिखी।
ये देख मैंनें ठुल ईजा ( ताईजी ) से पूछा ,ये कमल दा की जगह आज सिलेंडर पुष्पा बोजी ( भाभी ) क्यों ला रही है।
इस पर ठुल ईजा ( ताईजी ) बोली कमल सिलेंडर लाते समय गिर गया था, खूट ( पैर ) टूट गया, इसलिए आजकल पुष्पा लाती है।
कमल दा गरीब था या कहो हालात का मारा, जब बहुत छोटा सा माँ का देहांत हो गया ओर जब 7 - 8 साल का था तो बोज्यू ( पिता ) चल बसे थे।
कमल दा परिवार में सबसे छोटा था, बड़े भाईयों ने बाप ( पिता ) के मरते ही बँटवारा कर लिया, कमल दा को छोटा देख सारी जमीन हथिया ली, एक छोटा सा मकान था, जिसमें कमल दा रहता था, वो भी कमल दा का था भी नही ये कमल दा को पता नही था, वो तो बस उसमें रह रहा था।
थोडा़ बड़ा हुआ तो मजदूरी करके पेट पालने लगा, पर वो भी रोज नही मिल पाती थी, इसके चलते उसने लोगों के सिलेंडर घर घर पहुँचाने का काम कर लिया, घर तक एक सिलेंडर पहुँचाने के उसे 10 रुपये मिल जाते थे ,उसी से गुजारा चल रहा था।
पहाड़ी इलाका होने से ये काम बड़ा मुश्किल भरा था, पर कमल के पास ओर कोई चारा भी नही था, इसके अलावा वो लोगों की लकड़ियाँ ओर सामान आदि भी लाकर कुछ अतिरिक्त आय कर लेता था।
पास के ही गाँव के एक गरीब परिवार की लड़की यानी पुष्पा बोजी ( भाभी ) से कमल दा का विवाह हो गया था, वो भी गाँव के प्रधान ने करवा दिया तरस खा कर।
कमल दा सीधा सादा व संतोषी इंसान था, अपने काम से मतलब रखता था, इसलिए गाँव के लोग उससे सिलेंडर मँगवाने के अलावा छोटा मोटा काम भी करवा लेते थे।
दिन जैसे तैसे कट ही रहे थे की, कमल दा के साथ ये हादसा हो गया, पैर में फैक्चर होने के कारण ,डाक्टर ने उसे 6 महीने का आराम बतला दिया, इससे उसकी रोजी रोटी पर संकट आ गया, तब उस संकट से मुकाबला करने के लिये पुष्पा बोजी ( भाभी ) आगे आई।
घर चलाने के लिये बोजी ( भाभी ) ने कमल दा वाला काम सम्भाल लिया, कमल दा की तरह वो एक साथ काफी सिलेंडर तो नही ला पाती थी, पर कई चक्कर लगा कर वो, सबकी जरूरत जरूर पूरा कर देती थी, इसके अतिरिक्त वो लोगों का घास ला देती थी।
कमल दा को बोजी ( भाभी ) को यों इस तरह का काम करते देख दुख तो होता था, पर कहते हैं ना हालात के आगे इंसान मजबूर होता है, यही सोच कर कमल दा हालात के आगे , मजबूर होकर ये सब देखने को विवश थे।
पुष्पा बोजी ( भाभी ) कमल दा को मायूस देख ढांढस बँधाते हुये बोलती थी की तुम जब ठीक है जाला ( जब तुम ठीक हो जाओगे ) तब छोड़ दयोंण यो काम ( तब छोड़ दूँगी ये काम ) तुम मन छोटा ना करो।
पुष्पा बोजी ( भाभी ) मेहनत कर सच की गृह लक्ष्मी बनकर घर को चला रही थी।
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English version
Pushpa Boji (Bhabhi)
Kamal da lived with his small family in the village, two children and wife Pushpa Boji (sister-in-law), Kamal da used to take care of his family by taking cylinders of the people of the village.
Like every time I went to the village in summer, I saw that instead of Kamal Da, his wife Pushpa Boji (sister-in-law) was seen carrying a cylinder.
Seeing this, I asked Thul Eaja (Taiji), why is she bringing a cylinder Pushpa Boji (sister-in-law) in place of Kamal Da.
The Thul Eaja (Taiji) dialect on this kamal fell while bringing the cylinder, the foot broke, so nowadays Pushpa brings it.
Kamal da was poor or say the situation struck, when a very small mother died and when he was 7 - 8 years old, Boju (father) passed away.
Kamal da was the youngest in the family, the elder brothers divided as soon as the father (father) died, seeing Kamal da as small, took all the land, there was a small house in which Kamal da lived, that too was Kamal da's. Neither did Kamal da know this, he was just living in it.
When he grew up a little, he started working as a laborer, but he could not get it everyday, due to which he got the job of sending the cylinders of the people home, he used to get 10 rupees for sending one cylinder to the house, he lived by it. having had.
Due to the hilly terrain, this work was very difficult, but Kamal had no other option, besides, he used to bring some extra income by bringing people's wood and goods etc.
Kamal Da was married to Pushpa Boji (sister-in-law), a girl from a poor family from a nearby village, who was also pityed by the village headman.
Kamal da was a simple and contented person, he was mean with his work, so the people of the village used to get a cylinder from him and also got him to do small work.
As the days were getting cut, this accident happened with Kamal Da, due to the fact that his leg was fixed, the doctor told him 6 months of rest, this brought a crisis on his daily bread, then to combat that crisis Pushpa Boji (sister-in-law) came forward.
To run the house Boji (sister-in-law) took care of Kamal Da, like Kamal Da, she could not bring enough cylinders at once, but after many rounds, she would definitely fulfill everyone's needs, besides that people Used to bring grass.
Kamal da was saddened to see Boji (sister-in-law) doing this kind of work, but it is said that no man is forced in front of the situation, thinking that Kamal da was forced to see all this, in front of the situation.
Pushpa Boji (sister-in-law) looked at Kamal da with disillusionment and said that when you are alright (when you will be fine) then you should leave your work (then you will leave this work) you do not lose your mind.
Pushpa Boji (sister-in-law) was working hard and becoming the true home Lakshmi and running the house.
Scripted short story
All rights reserved
बहुत ही मार्मिक कहानी है।
जवाब देंहटाएंवास्तव में गरीब निर्धन अहसहाय लोगों के लिए पहाड़ों की जिंदगी बहुत ही कठोर परिश्रमी और कठिनाई युक्त है। कहने को पहाड़ों की आबू हवा और सुन्दरता की बात ही कुछ और है। मगर गरीबी में जीवन यापन करने वाले लोगों को तो दो जून की रोटी ही बस दिखाई देती है। 🌷🙏
जी सत्य कहा आपने
हटाएं