खीम दा की पत्नी का निधन हो पड़ा था, छोटा सा बच्चा छोड़ गई थी, खीम दा के घर वालों ने बच्चें की परवरिश ठीक से हो,इसलिए उनकी दूसरी शादी करवा दी ठहरी।
खीम दा के बोज्यू ( पिता ) ने काफी खोजबीन के बाद, सीधी सादी ओर गरीब घर की लड़की मधुली से खीम दा की शादी करवा दी।
मधुली बोजी ( भाभी ) ने भी आते ही, घर बार सम्भाल लिया ठहरा, खासकर वो जिसके लिये उसे लाया गया था, यानी बच्चें की देखभाल।
मधुली बोजी ( भाभी ) ने कभी मोहन को ईजा ( माँ ) की कमी नही होने दी ,ना ही उसे कभी ये अहसास होने दिया की ,वो उसकी सौती (सौतेली ) माँ है, ना ही कभी मोहन ने उसे सौती ( सौतेली ) माँ की नजर से देखा होगा।
सारे घरवाले भी मधुली बोजी के व्यवहार से बड़े खुश ठहरे, उन्हें मोहन के लिये जैसी ईजा ( माँ ) चाहिये थी, मधुली बोजी ( भाभी ) ठीक वैसी ही थी।
पर कहते हैं ना इस जगत में कोई सम्पूर्ण सुखी कोई नही, ऐसे ही कुछ मधुली बोजी ( भाभी ) के साथ हुआ,बगल की कुड़ी में रहने वाली खीमुली काखी ( चाची ) से मधुली बोजी ( भाभी ) का मोहन के चक्कर में झगड़ा हो गया ठहरा।
खीमुली काखी ( चाची ) के लड़के ने मोहन को चूट ( पिट ) दिया ठहरा, ओर इसी बात पर मधुली बोजी ( भाभी ) ने उसे एक हल्का थप्पड़ ये कहते हुऐ लगा दिया की, इतना बड़ा होकर छोटे बच्चे को मार रहा है।
खीमुली काखी का लड़का भी थप्पड़ खाते ही ,मार हालो मार हालो ( मार दिया, मार दिया ) चिल्लाता हुआ अपने घर की ओर भागा, बस फिर क्या था, खीमुली काखी ( चाची ) राशन पानी लेकर मधुली बोजी ( भाभी ) पर चढ़ गई ठहरी।
जो मन में आया वो बकने लगी थी, मधुली बोजी ( भाभी ) ने उसे समझाने की कोशिश भी करी, पर वो कहाँ सुनने वाली थी।
सुनाते सुनाते खीमुली काखी ( चाची ) मधुली बोजी ( भाभी ) को सौती माँ बोल गई ओर कहने लगी मोहन के बाण ( हिस्से ) का दूध पी पी कर मोटा ( मोटी ) रही है ओर दूसरों के नानतीनों ( बच्चों ) को मार रही है।
मधुली काखी अपने लिये सौती शब्द सुनकर बहुत दुखी हुई, उसने खीमुली काखी ( चाची ) को हाथ जोड़ कर कहा, सासु इतना बड़ा इल्जाम मत लगाओं, भगवान जानता है, मैनें मोहन को कभी सौती च्याल ( सौतेला बेटा ) नही माना।
पर खीमुली काखी ( चाची ) कहाँ मानने वाली थी, काफी देर तक ग्याने ( गालियाँ ) देने के बाद, खीमुली काखी अपने घर चली गई।
मधुली बोजी ( भाभी ) रात भर सो नही पाईं, उसके दिमाग में सौती शब्द घूमता रहा ओर इतना घूमा की, वो जीवन भर उसे पीड ( पीड़ा ) देता रहा, उस दिन से मधुली बोजी ( भाभी ) के चेहरे की चमक ही चली गई ठहरी।
सौती शब्द उसे इतना चुभा की वो बीमार रहने लग गई, मानो सौती शब्द ने रोग बनकर उसे जकड़ लिया हो।
उसका सौती रोग तब खत्म हुआ जब मोहन समझदार हो गया ओर उसे ,अपनी ईजा की खीमुली काखी ( चाची ) से हुई लड़ाई के बारे में समझ आई।
वो एक दिन मधुली बोजी ( भाभी ) के पास आया, ओर बोला।
क्या ईजा एक के सौती ( सौतेली ) बोलने भर से तू सौती ( सौतेली ) हो गई क्या ,क्या हालत हो गई तेरी देखा है कभी।
ये भी नही सोचा के तुझे कुछ हो गया तो क्या होगा मेरा ,तू ही मेरी ईजा है ओर हमेशा रहेगी, चाहे लोग कुछ भी क्यों ना बोले तू ही मेरी असली ईजा है।
मोहन के ये शब्द सुनते ही मधुली बोजी ( भाभी ) के दिल के अंदर बैठा सौती शब्द ,बाहर निकल गया, ओर वो मोहन को गले लगाकर रोते हुऐ बोली, होय ( हाँ ) मैं छू ( हूँ ) तेरी असली ईजा ( माँ )।
उस दिन से मधुली बोजी ( भाभी ) फिर से पहली जैसी लगनी शुरू हो गई।
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Sauti Eja - Step mother
Kheem da's wife had died, the small child had left, the children of Kheem Da's family raised them properly, so they got their second marriage.
After much research, Khim Da's Bojew (father) got Khim Da married to Madhuli, a straightforward and poor house girl.
Madhuli Boji (sister-in-law) also came and took care of the house, especially the one for whom she was brought up, that is, the care of the children.
Madhuli Boji (sister-in-law) never let Mohan fall short of Eaja (mother), nor did she ever realize that she is his step-mother, nor did Mohan give her step-mother. Must have seen through eyes
All the householders were also very happy with the behavior of Madhuli Boji, they wanted Eija (mother) for Mohan, Madhuli Boji (sister-in-law) was exactly the same.
But it is said that there is no complete happiness in this world, something similar happened with Madhuli Boji (sister-in-law), Madhuli Boji (sister-in-law) from Kheemuli Kakhi (aunt) living in the adjacent kudi, quarreled in Mohan's affair. Stayed.
The boy of Khimuli Kakhi (aunt) gave Mohan a chute (beaten), and on this, Madhuli Boji (sister-in-law) gave him a light slap saying that he is growing up and beaten a small child.
As the boy of Kheemuli Kakhi slapped, Mara halo mara halo (beaten, beaten) ran towards his house screaming, what was it, Kheemuli Kakhi (aunt) came to Madhuli Boji (sister-in-law) with ration water. .
Whatever came to mind, she started talking, Madhuli Boji (sister-in-law) also tried to explain it, but where was she going to listen.
While telling, Kheemuli Kakhi (aunt), Madhuli Boji (sister-in-law), the step mother spoke and started drinking milk of Mohan's arrow (portion) and being fat (fat) and killing others (children).
Madhuli Kakhi was very sad to hear the word Sauti ( step ) for herself, she folded her hands to Khimuli Kakhi (aunt) and said, Sasu ( mother in law) don't make such a big charge, God knows, I never considered Mohan as Sauti Chial (step son).
But where was Kheemuli Kakhi (aunt) supposed to believe, after giving Gyana (abuses) for a long time, Kheemuli Kakhi went to her house.
Madhuli Boji (sister-in-law) could not sleep all night, the word Saundi kept wandering in her mind and wandered so much, she continued to suffer (anguish) all her life, from that day Madhuli Boji (sister-in-law )'s face shone. .
The word Sauti ( step) ericked her so much that she started to remain ill, as if the word Sauti ( step) had caught her as a disease.
His souti ( step) disease ended when Mohan became sane and understood about his Eja's fight with Kheemuli Kakhi (aunt).
He came to Madhuli Boji (sister-in-law) one day and said.
Have you become Sauti (step) after speaking the steps (step) of Eaja Ek, have you ever seen your situation?
Did not even think that if something happened to you, you would be mine, and you will always be mine, no matter what people say, you are my real soul.
As soon as Mohan heard these words, the word sauthi( step ), sitting inside the heart of Madhuli Boji (sister-in-law), went out, and she hugged Mohan and cried and said, Hoy (yes) I touch (am) your real Eaja (mother).
From that day Madhuli Boji (sister-in-law) again started to look like the first one.
Scripted short story
All rights reserved

Simple,Sweet and touching....
जवाब देंहटाएंThanks for comment🙏
हटाएंमार्मिक, कुमावनी आंचलिक शब्दों का बखूबी उपयोग।
जवाब देंहटाएं