कमजोर शरीर, झुर्रीदार चेहरे से उनके अकेलेपन के दर्द साफ देखा जा सकता है, 80 साल की बसंती आमा ,जो पिछले कई साल से अपने घर में अकेले रहती हैं।बसंती आमा की यह दशा उत्तराखण्ड में बढ़ रहे पलायन से बुजुर्गों की दशा बयाँ करता है।old age peoples
बसंती आमा का बेटा अपने बच्चों को लेकर रोजगार की तलाश में कई साल पहले गाँव छोड़ गया। search job
उत्तराखण्ड से बड़ी संख्या में लोग रोजगार और बेहतर सुविधा की तलाश में गाँव छोड़कर जा चुके हैं।
बसंती आमा अपनी भाषा में बताते हुये कहती है , अब कोई न ओन (अब कोई नहीं आता ) सब लह गी ( सब चले गए ) घर ले टूटनो ( घर टूट रहा है ) कोई देखण वाव नहा ( कोई देखने वाला नहीं है )।
बसंती आमा अपने खाने को अपने कुड़ी ( मकान ) के सामने थोडा खाने लायक खेती कर अपना गुजारा कर रही है।
गाँव में एक परिवार जो गाँव छोड़ना तो चाहता है ,लेकिन गरीबी के कारण छोड़ नहीं पा रहा है।
अपने टूटी छत को दिखाते हुए वो बुजुर्ग कहते हैं, मेर कुड़ी टूटने (मेरा घर टूट रहा है ) एक द्धवी दयौ में भली कें टूट जाल ( एक-दो बरसात में ये घर पूरी तरह गिर जाएगा ) ।
वो कहते हैं ,थोड़ा पैसा हो जाये बस, तो हम भी यहाँ से निकल लें इस जगह पर रहने का क्या मतलब , जहाँ कुछ सुविधा नही ठहरी, ना ही शिक्षा , ना रोजगार ,तो क्या करना ठहरा यहाँ बल।
यहाँ के पलायन के आँकडे देखें जायें तो, यहाँ से पलायन करने वाले लोगों में से, रोजगार की तलाश में 50 प्रतिशत लोग पलायन कर गये , ओर शिक्षा के लिए पलायन करने वाले लगभग 15% लोग निकल लिये।
गाँवो के स्कूलों में टीचर नहीं हैं, जो टीचर गये उनकी एवज में कोई नहीं आता, या कहो की यहाँ कोई टीचर आना ही नहीं चाहता हैं, जो आता है तीन-चार महीने में यहाँ से जुगाड़ लगा कर चला जाता है।
जो पैसे वाले लोग थे वो तो अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पलायन कर गए, अब जो गरीब लोग हैं वो कहाँ जायें।
पूजा के लिये गाँव आये मोहन ने कहा ,जब गाँव में कुछ करने को नही था तो हमें भी जाना पड़ा, यहाँ रहकर करते भी क्या, मेरी उम्र के लोग तो ,लगभग सब गाँव छोड़कर जा चुके हैं ,ओर अब लौट कर नही आना चाहते हैं यहाँ।
इसका मतलब पलायन कर गये लोगों की ,बाद की पीढ़ी में से तो शायद ही ,कई लोग तो गाँव भी देख पायें।
आज भी यहाँ कई गाँवों में कोई सड़क नही है ,आने जाने के लिये रोज पाँच छह किलोमीटर पहाड़ चढ़ना-उतरना पड़ता है, कई गाँवो में पानी की भी दिक्कत है।
यहाँ की उपजाऊ जमीन में आलू, धान, राजमा और गेहूं की खेती होती थी। लेकिन सिंचाई के कोई साधन नही है ,खेती पूरी तरह से बारिश पर निर्भर है, ऊपर से पलायन के कारण अब सारे खेत खाली हैं। जो गाँव छोड़कर गया, उन्होंने घरों में ताला लगाकर अपने जानवरों को खुल्ला छोड़ दिया, जिससे बचे लोग भी अब खेती नहीं कर पा रहे हैं।
वहीं गाँव खाली होने से जंगली जानवरों का प्रकोप बढ़ गया ,बंदर, जंगली सुअर, जो थोड़ी बहुत खेती हो रही है, उसे भी चौपट कर जाते हैं।
खूबसूरत पहाड़ पलायन के कारण उजड़ रहा है, ऐसा नही है की यहाँ कुछ नही हो सकता, जैविक खेती के माध्यम से यहाँ की दशा को सुधारा जा सकता है, पर इस दिशा में कोई खास काम नही हो रहा, शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु सरकार सख्त कदम ले तो यहाँ रह रहे लोगों को शिक्षा मिल पाये।
उत्तराखण्ड में जड़ी बूटियों ,फलों व फूलों की खेती के लिये उचित माहौल है, पर यहाँ सड़क व मंडियों की कमी है ,ना ही यहाँ के लोगों को इन खेतियों के बारे में कोई जानकारी है।
पहाड़ों में कोई ओध्यौगिक ईकाईयाँ नही है, जो हैं वो सब मैदानी इलाकों में है,इसलिए भी पलायन बढ़ा है।
पहाड़ों में उगने वाली चीजों के लिये यही ईकाईयाँ स्थापित हो तो यहाँ से होने वाले पलायन पर रोक लग सकेगी, उत्तराखण्ड के पड़ौसी राज्य हिमाचल ने यही सब कर पलायन पर लगाम लगा दी।
आज बेहद जरूरी है पलायन पर लगाम लगाने की, पहाड़ के लोगों को पहाड़ पर ही रोकने की, इसके लिये त्वरित उपाय करने होंगें, तभी पहाडों में रौनक फिर से लौटेगी।
जैविक खेती व जड़ी बूटियों के माध्यम से इन पहाड़ों को फिर से गुलजार किया जा सकता है।
बस सरकार इनके विपरण व विक्रय हेतु प्रबंध कर दे, साथ ही इनके बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक करे।
इससे यहाँ के लोगों की आर्थिक स्तिथि सुदृढ़ होगी ओर आर्थिक स्तिथि सुदृढ़ होने से ना केवल पलायन रुकेगा, अपितु शिक्षा का स्तर भी ठीक हो जायेगा।
स्वलिखित लेख
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Pain of migrating
The pain of her loneliness can be seen from the weak body, wrinkled face, 80-year-old Basanti Aama, who has lived alone in her house for the past several years.
This condition of Basanti Ama speaks of the growing migration in Uttarakhand.
Basanti Aama's son left the village many years ago in search of employment with his children.
A large number of people from Uttarakhand have left the village in search of employment and better facilities.
Basanti Aama says in her language, "Now nobody comes on (no one comes now), all lah gi (everyone has gone) home, tutano (house is breaking down), no dekhon vav naha (there is no one to see)."
Basanti Aama is making a living by eating her food in front of her kudi (house).
A family in the village who wants to leave the village but are unable to leave due to poverty.
While showing his broken roof, the elders say, "I have broken my house (my house is falling apart) in a light day (it will fall completely in one or two rains)".
They say, if we have a little money, then let us also get out of here, what is the point of living in this place, where there is no facility, nor education, nor employment, then what is the force to be done here.
If we look at the statistics of migration here, out of the people who migrated from here, 50 percent of the people migrated in search of employment, and about 15% of those who migrated for education got out.
There is no teacher in the schools of villages, no one comes in lieu of the teacher who has gone, or say that there is no teacher who wants to come here, who comes and goes here after three to four months.
The people who had money, they migrated to teach their children, now where should the poor people go.
Mohan, who came to the village for worship, said, when there was nothing to do in the village, we also had to go, what did people do while living here, almost all the people of my age have left the village, and do not want to come back now Are here.
It means migrated people, hardly any of the later generations, many people can see the village too.
Even today there is no road in many villages, one has to climb five to six kilometers of mountains every day to come and there is a problem of water in many villages.
Potato, paddy, rajma and wheat were cultivated in the fertile land here. But there is no means of irrigation, farming is completely dependent on rain, now all the fields are empty due to migration from above. Those who left the village, they locked their houses and left their animals open, due to which the survivors are no longer able to do farming.
At the same time, due to the evacuation of the village, the outbreak of wild animals increased, monkeys, wild boars, which are being cultivated a bit, also destroy them.
The beautiful mountain is desolate due to migration, it is not that nothing can happen here, the situation here can be improved through organic farming, but there is no special work being done in this direction, the government is strict to provide education If you take steps, people living here can get education.
Uttarakhand has a suitable environment for the cultivation of herbs, fruits and flowers, but there is no shortage of roads and mandis, nor do people here have any information about these fields.
There are no orthodox units in the mountains, which are all in the plains, so migration has increased.
If these units are established for the things that grow in the mountains, then the migration from here will be stopped, the neighboring state of Uttarakhand, Himachal, has stopped the migration by doing the same.
Today it is very important to curb the migration, to stop the people of the mountain on the mountain itself, quick measures will have to be taken for this, only then the beauty in the mountains will return again.
These mountains can be revived through organic farming and herbs.
The government should make arrangements for their distribution and sale, as well as make the local people aware of them.
This will strengthen the economic condition of the people here and strengthening the economic condition will not only stop the migration, but will also improve the standard of education.
Holographic text
All rights reserved




उत्तराखंड प्रांत के लोगों की फिकर
जवाब देंहटाएंकिसी भी सरकार व नेताओं ने नहीं की। चाहें गोबिंद बल्लभ पंत हो या हेमन्ती नन्दन बहुगुणा या एन डी तिवारी और किसी भी नेताओं ने कभी भी पलायन की तरफ ध्यान नहीं दिया। आज उत्तराखंड दुर्दशा के जिम्मेदार यही नेतागण है। केवल अपना घर भरने का काम किया है।🙏🙏