सोब्बी का त्याग
सोब्बी ओर तीन भाई व एक बहिन ठहरे , जहाँ बड़ा व छोटा पढ़ने में शुरू से ही होशियार थे ,वहीं सोब्बी का मन पढ़ाई में बिल्कुल नही लगाता था ,सोब्बी के बोज्यू (पिताजी ) ने खूब कोशिश भी की उसे पढ़ाने की, पर सोब्बी पढ़ा नही।
इसके चलते उसकी घर में इज्जत भी नही थी, पर सोब्बी को इससे कोई फर्क नही पड़ता था ,वो अपने हाल में मस्त रहता था।
इधर भाई लोग पढ़ लिख कर, अच्छी नौकरी पा गए थे ,बड़ा भाई बैंक में अफसर बन गया था तो छोटा इंजिनियरिंग कर अच्छी कंपनी में इँजिनियर बन गया।
इसके चलते सोब्बी की इज्जत ओर कम हो चली थी घर व बाहर में, पर सोब्बी अपने हाल में मस्त रहता था।
दोनों भाइयों की शादी के लिए रिश्ते आने लग गए थे, पर सोब्बी के लिए नही आए, भला कम पढ़ें व नौकरी ना करने वाले को कौन अपनी लड़की देता, आखिर थक हार कर सोब्बी के बोज्यू ( पिताजी ) ने बड़े व छोटे की शादी कर दी,सोब्बी कंवारा ही रह गया।
छोटी बहिन की शादी भी अच्छे परिवार में हो गई थी,अब तो सोब्बी की इज्जत ओर कम हो चली थी,सब भाई बहिन जहाँ संपन्न ठहरे, वहीं सोब्बी बिल्कुल साधारण रह गया था उनके सामने, पर सोब्बी को इसका मलाल नही था, उसे तो उल्टे ये परवाह थी की, उसकी वजह से उसके भाई बहिन की इज्जत खराब ना हो।
सोब्बी के बोज्यू ( पिताजी ) जब तक रहे ,तब तक भी ठीक ठाक रहा,उनके ना रहने के बाद, अब भाई लोग हल्द्वानी वाले मकान में सोब्बी के साथ नही रहना चाहते थे ,शायद उन्हें उसके साथ रहने में शर्म आती थी, इसके चलते भाईयों ने बंटवारा करना तय कर लिया,
दोनों भाईयों ने हल्द्वानी वाला मकान व जमीन अपने पास रख ली ओर सोब्बी को गाँव का मकान व जमीन दे दी ठहरी , गाँव में रोड भी नही गई ठहरी ओर जमीन की कीमत भी कुछ खास नही ठहरी, फिर भी सोब्बी ने कुछ नही कहा, उसने चुपचाप जो मिला स्वीकार कर लिया।
बँटवारे के बाद सोब्बी गाँव आ गया, फिर कभी हल्द्वानी में भाईयों के नही गया ,वैसे भी क्या जाना था, क्योकिं भाईयों को उसे भाई मानने में शर्म जो आती थी।
हाँ उसे ईजा ( माँ ) की बहुत याद आती थी, पर भाईयों की शर्म के चलते वो उनसे भी नही मिल पाता था।
दो चार बरस बाद सोब्बी को भी एक लड़की मिल गई शादी के लिए, लड़की गरीब घर की थी, सोब्बी नौयता लेकर हल्द्वानी वाले घर में गया, माँ को छोड़ कर उसकी शादी में ,ना तो कोई भाई आया ना ही बहिन, इस पर भी सोब्बी को कोई मलाल नही हुआ, उल्टा वो इस बात पर खुश था की, कम से कम माँ तो आ गई।
शादी के कुछ दिनों के बाद माँ को फिर से हल्द्वानी छोड़ने को ईजा ( माँ ) को बोला तो ईजा ( माँ ) के आँखों से गर गर आँसू निकल पड़े, ये देख सोब्बी भी रो पड़ा ओर बोला ईजा ( माँ ) तुझे यही रहना है तो यही रह ले, मैं तो तुम लोगों की इज्जत का ख्याल करके कभी नही आया हल्द्वानी।
इस पर ईजा ( माँ ) बोली कैसी इज्जत सोब्बी ,पढ़ लिख कर जो रिश्तों को अहमियत ना दें वो कैसा पढ़ा लिखा,अनपढ़ माँ को माँ बोलने व बताने में शर्म आए तो वो क्या पढ़ाई।
ये सुनते ही सोब्बी बोला बस माँ अब तू यही रहेगी मेरे पास, तुझे कोई माने या ना माने, मैं हूँ ना तेरा बेटा ,ओर मुझे माफ कर दे की मैं पहले नही ला पाया तुझे अपने पास ओर मेरी वजह से तूने ये दुख भुगता।
आज में खुश हूँ की मुझे सही हिस्सा मिल गया अब, तू जो मेरे हिस्से में आ गई है,फिर दोनों फूट फूट कर रोने लगे ,जिसने भी माँ बेटे का ये मिलन देखा ,उनकी आँखें भी नम हो गई।
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Sobbi's Scrifice
Sobbi are three brothers and a sister, where the elder and younger were smart from the beginning, while Sobbi did not mind studying at all, Sobbi's Bojew (Dad) tried very hard to teach him, but Sobbi read no.
Due to this there was no respect in his house, but Sobbi did not mind it, he used to stay cool in his condition.
Here, the brothers had read and written, got a good job, the elder brother had become an officer in the bank, then the younger engineering became an engineer in a good company.
Due to this, Sobbi's respect was reduced in the house and outside, but Sobbi used to stay cool in her hall.
Relations were started for the marriage of the two brothers, but did not come for Sobbi, well read less and who would give their girl to those who did not work, after losing tired, Sobbi's Bojew (father) married the elder and younger. Granted, Sobbi unmarried remained.
The younger sister was also married in a good family, now Sobbi's dignity was lessened, all the brothers and sisters remained prosperous, while Sobbi remained very ordinary in front of them, but Sobbi did not regret it. On the contrary, he cared that his brother and sister would not be respected because of it.
Sobbi's booze remained alright for as long as he lived, no longer, now the brothers did not want to live with Sobbi in the Haldwani house, perhaps they were ashamed to live with him, due to which the brothers divided Decided
Both brothers kept the house and land with Haldwani and gave the house and land of the village to Sobhi, the road did not even go in the village and the price of the land was not too special, yet Sobbi did not say anything, he said Silently accepted what he found.
Sobbi came to the village after partition, never visited the brothers in Haldwani, what was to be known anyway, because the brothers were ashamed to consider him as their brother.
Yes, he was very fond of Eaja (mother), but due to the shame of the brothers, he could not meet them either.
Two or four years later, Sobbi also got a girl for marriage, the girl was from poor family, Sobbi went to Haldwani house with a sobriety, leaving her mother, neither brother nor sister came to her wedding, but Sobbi too He was not sorry, on the contrary he was happy that at least the mother has come.
After a few days of marriage, sobbi asked Eaja (mother) to leave Haldwani again, and tears came out from the eyes of Eaja (mother), seeing that Sobbi too cried and said that Ija (mother) is going to remain you Stay the same, I never came to Haldwani after taking care of your people's respect.
On this, Eaja (mother) said how respected Sobbi, who did not give importance to relationships , how did they read, what should study if he feels ashamed to speak and tell her mother to illiterate mother
Sobbi said on hearing this, just mother, now you will remain with me, whether you believe me or not, I am neither your son, and forgive me that I could not bring you earlier, you would have suffered this because of me and because of me.
Today I am happy that I have got the right part, now that you have come on my part, then both of them started crying bitterly, whoever saw this meeting of mother and son, their eyes also became moist.
Scripted short story
All rights reserved
नेक दिल सोब्बी 👍
जवाब देंहटाएं