हमारे गाँव में घर के पास रहने वाली ठहरी आमा,सब उन्हें मोहर आमा बोलते थे ओर उनकी हमउम्र साथी उन्हें मोहर बुडी बोलती थी।
मोहर क्यों लगाते हैं, उनके आगे ये पूछने पर हमारी ठुलईजा ( ताई ) ने बताया की इनका मायका महरा लोगों के वहाँ ठहरा तो इसलिए लोग इन्हे मोहर बुडी या मोहर आमा बुलाने लग गए।
आमा उम्र के हिसाब से बहुत चुस्त तंदुरस्त थी सारा काम खुद ही कर लेती थी, बूब ( दादा ) थे नही, बस एक बेटी व बेटा थे ,बेटी की शादी कर दी थी ओर बेटा मुंबई में नौकरी करता था, तो उसके बच्चे भी वहीं थे।
आमा भी एक बार मुंबई गई थी बल, जैसे उन्होनें बताया, बोली पोथिया, मैं ले गई वाँ ( मैं भी गई वहाँ ) पर वाँ जा बेर पगल जस है गई ( पर वहाँ जाकर पागल जैसी हो गई ) ना वाँ हो छी ( ना वहाँ हवा थी ) ना छी उज्ज्याव ( ना वहाँ उजाला था ) बस वाँ बैठी एक हफ्त में वापस आगी ( बस वहाँ से एक हफ्ते में वापस आ गई ), मुझे आमा कि बात सुनकर बड़ी हँसी आई।
वैसे हमारे पहाड़ के लोगों को शहर ऐसे ही लगते हैं, जैसे की आमा ने बतलाया, कहाँ पहाड़ की शुद्ध हवा पानी ओर कहाँ शहर का घुटन भरा माहौल, आदमी मजबूरी के चलते जरूर रह लेता है, पर मन तो पहाड़ में ही रहता है।फिर आमा तो ठहरी ठेठ पहाड़ी, भला उसका मन कहाँ लगता, वो भी मुंबई जैसी जगह पर, उसे तो खुला आँगन, बड़ा सारा मकान, गाय भैंस, सामने दिखते पहाड़ ,शुद्ध हवा, मिनरल युक्त पानी ओर अपनेपन वाला माहौल की आदत ठहरी।
आमा गाँव में अकेली जरूर रहती थी, पर उसे यहाँ अकेलापन नही खलता था, आमा के हमउम्र साथी दिन भर वहीं बैठ कर गप्पें लगाती थी, बच्चें भी दिनभर वहीं खेलते रहते थे, लगाता ही नही था की आमा अकेली है।
मैं जब भी गाँव जाता आमा के लिए चाय पत्ती ओर गुड की भेली जरूर ले जाता, ओर उसमें मेरा भी स्वार्थ था, क्योकिं आमा के हाथ की बनाई रोटी ओर सिल बट्टे पर उनके द्वारा पिसी गई चटनी खाने को जो मिल जाने वाली ठहरी, आमा के हाथों से बनाया गया भोजन आत्मा को तृप्त कर देने वाला ठहरा।
आमा इतनी फिट ठहरी की जंगल से लकड़ी ,घांस इत्यादि तक खुद ले आती थी ,लगाता ही नही था की आमा 70 पार कर चुकी थी, यही तो खूबी है मेरे पहाड़ की, यहाँ की आबोहवा की, के यहाँ आदमी फिट रहता है, अगर उसे कोई व्यसन ना हो तो।
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Ama (Amma)
In our village, the living Amha, who lived near the house, used to call him Mohar Ama and his fellow companion used to call him Mohar Buddi.
When asked why they put a stamp, our Thulaija (Tai) told that if their house was kept there by the people, then people started calling them Mohar Buddi or Mohar Ama.
Ama was very fit for age, she used to do all the work herself, Boob (Grandpa) was not there, he was just a daughter and son, the daughter got married and the son worked in Mumbai, so his children were there too. Were.
Ama also went to Mumbai once force, as she told, Boli Pothia, Main Le Le Wahi (I also went there), but Jaa Baar Pagal jas hai jaye (but went mad like there) na wah ho chhi It was windy) Neither Ujiyav (nor was there light) the bus sitting back there would come back in a week (the bus came back from there in a week), I was amused to hear Ama talk.
By the way, people of our mountain like the city, as Ama told, where the pure air of the mountain is water and where the suffocating atmosphere of the city, man definitely lives due to helplessness, but the mind remains in the mountain itself. Then Ama stayed in the typical hill, where would her mind feel, even in a place like Mumbai, she got used to the open courtyard, big house, cow buffalo, mountains in front, pure air, mineral water and familiar atmosphere.
Ama used to live alone in the village, but she did not have loneliness here, Ama's fellow companion used to sit there all day and gossip, the children also used to play there all day long, did not even think that Ama was alone.
Whenever I used to go to the village, I used to take tea leaves and good kheli for Ama, and I also had a selfish interest in it, because Ama's hand-made bread and stove made by them to eat the chutney that they got, Ama The food prepared by the hands of the person was said to satisfy the soul.
Ama used to bring herself so fit, from the forest of forest, to wood, piercing, etc., she did not even think that Ama had crossed 70, this is the quality of my mountain, the climate here, that the man remains fit, if If he has no addiction.
Scripted short story
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please give your compliments in comment box