नब्बू का शुरुआती जीवन गाँव में ही बीता,बोज्यू फौज में थे तो परिवार अक्सर गाँव में ही रहा, कभी कभार ही वों बोज्यू के साथ ही रह पाते थे।
नब्बू की 8 तक की पढ़ाई गाँव के ही स्कूल में हुई, शुरू से गाँव में ही रहने के कारण उसे गाँव से बेहद लगाव भी था।
फिर नब्बू के बोज्यू ( पिता ) फौज की नौकरी से रिटायर्मेट होने के बाद,एक सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर की नौकरी लग गये,ओर अपने साथ अपने परिवार को भी वहीं ले गये।
इसके चलते नब्बू को भी गाँव छोड़ कर जाना पड़ा, अब नब्बू शहर के स्कूल में जाने लग गया था, पर उसे गाँव व गाँव का स्कूल बहुत याद आता था, साथ ही उसके दगड़ी ( साथी ) भी।
वक़्त बीतता गया नब्बू समय के साथ शहर की आबोहवा में ही घुल मिल गया, पढ़ाई पूरी हुई ओर फिर उसने ट्युर ओर ट्रेविल्ज्म का कोर्स कर लिया ओर एक अच्छी कंपनी में नौकरी लग गया।
वो अक्सर ट्युरों के लिये नई नई जगहों की तलाश के लिये कंपनी की तरफ से इधर उधर भी जाता रहता था।
ऐसे ही एक बार बॉस ने उसे होम स्टे कॉन्सेप्ट पर चलने वाले जगहों की तलाश के लिये हिमाचल भेजा।
वहाँ नब्बू ने देखा की लोगों ने अपने घरों को ही, थोडा़ बहुत परिवर्तन कर होम स्टे के लिये तैयार कर लिया था ओर अच्छा खासा कमा खा रहे थे।
ये देख कर नब्बू के आँखों के आगे अपना गाँव तैरने लग गया, बिल्कुल ऐसा ही तो था उसका गाँव भी, ऐसे ही मकान,ऐसे ही पहाड़, ऐसी ही आबोहवा ,यहाँ तक की खानपान भी मिलता जुलता सा ही था।
बस फिर क्या था उसके दिमाग में आइडिया कौंधा के, क्यों ना अपने गाँव में ही ऐसा ही होम स्टे खोल दिया जाये, जब वो वहाँ से लौटा तो उसने अपने बोज्यू ( पिता ) से इस सम्बन्घ में बात करी।
नब्बू के बोज्यू ( पिता ) भी इसके लिये तैयार हो गये, शायद वो भी अब गाँव की ओर लौटना चाहते थे।
नब्बू ने आफिस से एक हफ्ते की छुट्टी ली ओर फिर दोनों बाप बेटे चल दिये गाँव की ओर।
वहाँ पहुँच कर नब्बू ने देखा की उसका गाँव बिल्कुल मुफीद है होम स्टे के लिये, चीड़, देवदार के जँगल है, खूबसूरत नजारे हैं, जहाँ से मनमोहक नजारे दिखते हैं।
गाँव में सड़क , बिजली भी पहुँच गई है, उसका मकान भी ठीक ही है, बस थोडा़ सा परिवर्तन करके शानदार होम स्टे में तब्दील हो जायेगा।
नब्बू वहाँ से लौटा ओर फिर अपने एक आर्कीटेक्ट मित्र के पास गया ओर उसे अपने प्रोजेक्ट के बारे में बतलाया ओर इस तरह शुरू हुआ, नब्बू का होम स्टे प्रोजेक्ट।
नब्बू के बोज्यू ने नक्शे के अनुसार अपनी देखरेख में मकान को होम स्टे के लिये तैयार करवा दिया, अब नब्बू का प्रोजेक्ट शानदार होम स्टे में तब्दील हो चुका था।
नब्बू ने अपने होम स्टे प्रोजेक्ट का उद्घाटन अपने ही बॉस के हाथों से करवाया ओर बॉस को ये जगह इतनी पसंद आई की उसने नब्बू से टाईअप कर लिया, इस तरह नब्बू का होम स्टे शुरू हो गया।
अब नब्बू ओर उसके बोज्यू अपना होम स्टे चलाते हैं, जो पूरे साल सैलानियों से भरा रहता है।
नब्बू ने रिवर्स पलायन कर पलायन को रोका भी है, क्योकिं कईयों को उसके होम स्टे से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिल रहा है।
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Nabbu's Home Stay
Nabbu's early life was spent in the village, Bojeau was in the army, and the family often stayed in the village, sometimes only with Bojue.
Nabbu studied up to 8 schools in the village, from the very beginning he was very fond of the village because of being in the village.
Then after Nabbu retired from his job of Boje (father) army, he became a security supervisor in a security company, and took his family there as well.
Due to this Nabbu also had to leave the village, now Nabbu had started going to the school in the city, but he remembered the village and the school of the village very much, as well as his dagdi (companions).
As time went on, Nabbu got mixed with time in the city's climate, completed his studies and then took a course in tourism and travel and got a job in a good company.
He often used to go around on behalf of the company to search for new places for the students.
Once, the boss sent him to Himachal to search for places to run on the home stay concept.
There Nabbu saw that the people had changed their houses a little, prepared them for home stay and were eating a lot of money.
Seeing this, his village started floating before Nabbu's eyes, it was like that, his village too, similar houses, similar mountains, similar climate, even the food was very similar.
Just then what was the idea in his mind, why not open a similar home stay in his village, when he returned from there, he talked to his Boju (father) in this regard.
Boju (father) of Nabbu also agreed to this, perhaps he also wanted to return to the village.
Nabbu took a week's leave from office and then both father and son went towards the village.
After reaching there, Nabbu saw that his village is absolutely suitable for home stay, pine, pine forests, beautiful views, from which beautiful views are seen.
Road, electricity have also reached the village, its house is also right, just a little change will be turned into a magnificent home stay.
Nabbu returned from there and then went to one of his architect friends and told him about his project and thus started Nabbu's home stay project.
The Boju of Nabbu got the house ready for home stay under his supervision as per the map, now Nabbu's project had turned into a magnificent home stay.
Nabbu inaugurated his home stay project through the hands of his own boss and the boss liked the place so much that he tied up with Nabbu, thus Nabbu's home stay started.
Now Nabbu and his bojues run their home stay, which is full of tourists throughout the year.
Nabbu has also prevented migration by reverse migration, as many are getting direct and indirect employment from his home stay.
Scripted short story
All rights reserved
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please give your compliments in comment box