पन्नू गाँव का ढोली ( Traditional instrumentalist ) था, हमनें बचपन से ही उसे ओर उसके परिवार को ढोल किनडी बजाते हुये देखा था।
पीतल के खोल पर बकरी की खाल का चमड़ा चढ़ा हुआ हुआ उसका ढोल अलग ही चमकता था।
Traditional instrument
कुल देवता हरज्यू के थान ( मंदिर ) में हो या देवी के मंदिर में हो पन्नू के ढोल से ही शुरुआत हुआ करती थी।
हरज्यू के मंदिर में लगने वाली बासी ( बाईस दिन का पूजा समारोह ) में तो पन्नू का ढोल नाचने वालों के आँग ( शरीर ) में जोरदार भाव भर देता था।
गाँव में कोई शादी हो या कोई मांगलिक कार्य हो तो पन्नू ढोली का ढोल ही रंगत लाता था, छुलेत भी पन्नू के बजाए ढोल में गजब का करतब दिखा जाने वाले ठहरे।
पन्नू ढोली ओर खीमराम की जोड़ी तो रौनक बढ़ा देने वाली हुई महफिल की, पन्नू का ढोल ओर खीमराम का बीनबाजा दोनों मिलकर वो रौनक बना देते थे के, न नाचने वाला भी नाच जाने वाला हुआ।
पसीने में तरबतर जब पन्नू , तल्लीन होकर ढोल बजाता था तो ऐसा लगता था जैसे किसी अलग ही दुनिया में खो गया हो, उसके ढोल की तान एक अलग ही माहौल पैदा कर देती थी, जहाँ सिर्फ हर्ष उल्लास ही दिखता था।
इतना मंझा हुआ कलाकार होकर भी उसे वो सम्मान नही मिल पाया था, जो उसे मिलना था, बस ढोल की बदौलत उसका व उसके परिवार का गुजर बसर चल रहा था॥
पन्नू अपने बच्चों के साथ जैसे तैसे गुजारा कर रहा था, संपत्ति के नाम पर एक पुराना सा मकान ओर उसके आसपास दो चार छोटे छोटे खेत थे, जिनसे साल भर की गुजर मुश्किल से होती थी।
गाँवो से बैकर ( प्राचीन काल से तय किया गया अनाज का हिस्सा ) के रूप में थोडा़ बहुत अनाज इत्यादि मिल जाता था, जो नाकाफी होता था।
अब तो वो भी मिलना कम सा होता जा रहा है, क्योकिं लोगों ने खेती करनी कम सी कर दी।
अब ढोल का भी प्रचलन पहाड़ों में कम हो चला है, अब तो लोग शादी ब्याह में , कानाफोडू शहरी बैंड मंगाने लग गये , जो पहाड़ में तो बिल्कुल भी अच्छा नही लगता,फिर भी लोग एक दूसरे को देखा देखी मँगा रहे हैं।
पन्नू ढोली जैसे ढोल विशारद ,इस होड़ में निपुण होने के बावजूद हाशिये पर पड़े हैं, जिनकी सुध लेने वाला कोई नही, ना ही लोग ओर ना ही सरकार।
अगर इस तरह ही पन्नू ढोली जैसे , हमारे पारंपरिक संगीतज्ञ हाशिए पर पड़े रहे ओर हमनें उनके लिये कुछ नही किया तो, वो दिन दूर नही जब हम अपनी संगीत परंपरा को खो देंगे।
इसलिए हमें इनको पहले की भाँति सम्मान देना पड़ेगा, अपने आयोजन में इन्हे बुला कर उचित स्थान प्रदान करना होगा, तब ही हमारी ये विरासत बच पायेगी।
आज जरूरत है, पन्नू ढोली जैसे लोगों को ठीक उसी तरह संरक्षण देने की, जैसे राजस्थान में लँगा माँग्नियार व कालबेलिया समुदाय को संरक्षण मिला ओर वो आज राजस्थान के पारम्परिक लोक संगीत को विश्व पटल पर चमका रहे हैं।
स्वरचित
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Pannu dholi
Pannu was a dholi of the village, we had seen him and his family playing drums kinda since childhood.
The drum of a goat skin with a brass shell, its drum shone differently.
The total deity used to originate from the drum of Pannu in the temple of Harjue or in the temple of the goddess.
In the stale (twenty-two day worship ceremony) in the temple of Harajyu, the drum of Pannu used to make a loud gesture in the aang (body) of the dancers.
If there is a marriage in the village or some manglicious work, Pannu used to bring dholi of dholi, chulet too can be seen to be amazing in dhol instead of pannu.
The pair of Pannu Dholi and Kheemram made the beauty of the crowd, Pannu's drum and Kheemram's bagpiper together make them amazing, neither the dancing person was going to dance.
When Pannu used to play drums while drowning in sweat, it seemed as if he had been goes in a different world, the tone of his drum would have created a different atmosphere, where there was only joy.
Despite being such an experienced artist, he could not get the respect that he had to get, due to the drums, he and his family were passing away.
As Pannu was doing well with his children, there was an old house in the name of the property and two or four small farms around it, which was difficult for a year to pass.
From the villages, a lot of grains etc. were found in the form of a backer (part of the grain fixed since ancient times), which was insufficient.
Now that too is getting less as people have reduced farming.
Now the circulation of the drum has also reduced in the mountains, now people started calling urban bands in marriage, which does not look good in the mountain, yet people are seeing each other.
Musicians like Pannu Dholi, Dhol Visharad, are marginalized despite being adept in this race, who have no one to take care of, neither the people nor the government.
If our traditional musicians like Pannu Dholi were marginalized in this way and we did nothing for them, then the day is not far when we will lose our musical tradition.
Therefore, we will have to honor them as before, calling them and giving them a proper place in our organization, only then our heritage will be saved.
Today, there is a need to provide protection to people like Pannu Dholi in the same way as the Langa Mangniars and Kalbeliya community in Rajasthan got protection and today they are shining the traditional folk music of Rajasthan on the world stage.
Self made
All rights reserved





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please give your compliments in comment box