कई बार हम जिसको नाकारा समझते हैं, वो ऐसा काम कर दिखाता है की, काम के समझे जाने वाले उसके सामने पानी भरते नजर आते हैं।
कुछ ऐसी ही कहानी है बच्ची की,उसका नाम भले ही बच्ची सिह ठहरा, पर गाँव के लोगों ने उसे बिगाड़ कर बच्चियाँ कर दिया था ,पर बच्चियाँ था बहुत समझदार।
पाँच भाई बहिनों में तीसरे नंबर का था बच्चियाँ, पढ़ने लिखने में भी होशियार ही था, जहाँ अन्य भाई अच्छे जीवन की तलाश में घर छोड़ गये, वहीं बच्चियाँ ये सोच कर बाहर नही गया के, कौन उसके ईजा बोज्यू को देखेगा ,ओर कौन जमीन जायदाद सम्भालेगा।
भाई लोग अच्छी नौकरी करने के बाद भी, घर को तवज्जो नही देते थे, वहीं बच्चियाँ मेहनत मजदूरी करके, बड़ी लगन व निष्ठा के साथ घर बार सम्भाल रहा था।
भाई लोग शादी होने के पहले तक, थोडा़ बहुत फिर भी देख लेते थे, शादी होने के बाद तो वो भी बंद कर दिया ठहरा,उल्टे जब भी गाँव आते,घर से घी, दालें व अन्य सामान ले जाते।
बच्चियाँ भी उन्हें खुशी खुशी सब दे देता था,उसके मन में अपना पराए का ख्याल कभी आता ही नही था।
भाई लोग बच्चियाँ को गाँव में रहने के कारण हयाव ( नाकारा ) समझते थे, बच्चियाँ को भी इसका अहसास था, पर वो उसे हवा में उड़ा देता था।
वक़्त के साथ हयाव ( नाकारा ) मानने का सिलसिला ओर बढता गया, भाई लोग पैसे वाले होते चले गये ओर बच्चियाँ जैसा था वैसे ही रह गया, बस दर गुजर चल रही थी।
इसके बावजूद भी बच्चियाँ साधारण रहकर भी आने वाले न्यौते निभा रहा था, कहा जाय तो बच्चियाँ की वजह से उसका खानदान गाँव से जुड़ा हुआ था।
बच्चियाँ के ईजा बोज्यू ( माता पिता ) अब बूढ़े हो चुके थे,बोज्यू (पिता ) का स्वास्थ अब ठीक नही रहता था, बच्चियाँ इधर उधर से जुगाड़ करके, जैसे तैसे इलाज करवा रहा था, पर बोज्यू ( पिता ) की तबीयत बिगड़ती जा रही थी।
डाक्टर ने बच्चियाँ को किसी बड़े अस्प्ताल में इलाज कराने की सलाह दी, इस पर बच्चियाँ ने मन मार कर एक बार अपने दिल्ली वाले बड़े भाई को फोन कर बोज्यू ( पिता ) के इलाज के बारे में बात की, बड़ा भाई आकर उन्हें दिल्ली ले गया,वहाँ इलाज भी चलने लगा था।
कुछ दिन बाद बड़े भाई का फोन आया की बोज्यू ( पिता ) की किडनी फेल है, उन्हें किडनी लगानी पड़ेगी, पर लगेगी तब जब कोई किडनी दान में देगा।
बच्चियाँ सोचने लगा, क्या किया जायें, वो भागा भागा गाँव में रहने वाले डाक्टर के पास गया ओर किडनी कैसे देते हैं ये पूछा, डाक्टर ने उसे विस्तार से समझाया।
बच्चियाँ वहाँ से घर को आया ओर तय किया की बोज्यू ( पिता ) को किडनी वो देगा क्योकिं ओर कोई तो देने से रहा।
बच्चियाँ दिल्ली चला गया ओर सारी जाँच के बाद उसकी किडनी इस लायक पाई गई की वो अपने बोज्यू ( पिता ) को किडनी दे सकता है।
इस तरह से हयाव ( नाकारा ) समझा जाने वाले बच्चियाँ ने वो कर दिखाया, जो बड़े बड़े लायक समझे जाने वाले लोग नही कर पाते।
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Bachi singh
Many times, what we consider to be ineffective, shows that by doing such work, those who are deemed to be working are seen watering in front of it.
There is a similar story of the Bachi , even though her name was kept as a Bachi singh , and the people of the village have spoiled her to Bachi , but the Bachi were very intelligent.
The Bachi were third among five brothers and sisters, they were also smart in reading and writing, where the other brothers left home in search of a good life, while the girls did not go out thinking who would see her baby boy and who would land Property will be maintained.
Brothers, even after doing a good job, did not pay attention to the house, while the Bachi were taking care of the house with full dedication and devotion.
Brother used to see quite a bit till the time of marriage, he stopped even after getting married, whenever he came to the village, took ghee, pulses and other things from home.
The Bachi also gave them all happiness, never thought about their strangers.
The brothers considered the Bachi to be hayavas (nakaras) because of their stay in the village, the Bachi also felt it, but they used to blow it up in the air.
With time, the process of accepting hayav (nakara) continued to grow, the brothers went on becoming money and the Bachi remained as they were, the bus rate was passing.
In spite of this, the Bachi were playing the usual invitations, saying that their family was connected to the village because of the Bachi.
Eaja Bojew (parents) of the Bachi were old now, Bojue (father) was no longer well, the Bachi were jostling here and there as they were getting treatment, but Bojew (father) was getting sick. was.
The doctor advised the Bachi to get treatment in a big hospital, on which the Bachi once called their Delhi elder brother and talked about the treatment of Boju (father), the elder brother came to Delhi and took him , Treatment was also started there.
A few days later, the elder brother got a call that Bojue (father) has a kidney failure, he will have to get a kidney, but it will happen when someone donates the kidney.
The Bachi started thinking, what should be done, they went to the doctor living in village and asked how to give kidney, the doctor explained it in detail.
The Bachi came to the house from there and decided that they would give the kidney to Bojew (father) because someone else was giving it.
The Bachi went to Delhi and after all investigation, her kidney was found to be worth it, that he can give kidney to his boju (father).
In this way, the Bachi, who are considered as hayavas (nakaras), have shown that they are not able to do something that is considered very worthy.
Scripted short story
All rights reserved
बहुत ही सुन्दर 👌👌🙏🙏
जवाब देंहटाएंपढ़ने हेतु आभार आपका🙏
हटाएं