आज सुबह से ही दयो ( बारिश ) आने का मौसम सा हो रहा ठहरा ओर मुझे हल्द्वानी से गाँव जाना था, अब जब हल्द्वानी में ही जब ऐसा मौसम हों रहा ठहरा तो पहाड़ में कैसा हो रहा होगा।
मुझे जरूरी काम से पहाड़ जाना था, इसलिए हमारे गाँव के गाडी वाले रमेश को फोन किया के, मुझे भी आना है पहाड़ को, इसलिए एक सीट रखना।
रमेश ने कहा दाज्यू गाडी में खूब जगह है, बारिश के कारण लोग कम ही जाते हैं पहाड़ को, आप रोड पर आए मिलना, मैं वहीं से आपको मिल जाऊँगा।
मैं फटाफट तैयार हो गया, क्योकिं रमेश एक घन्टे बाद आने वाला था ,तो कुछ जरूरी सामान बैग में रख लिया ठहरा, मुझे वैसे भी वहाँ एक हफ्ता कुल रुकना था।
एक घन्टे बाद रमेश आ गया ठहरा, ओर हम रवाना हों लिये पहाड़ की तरफ बल, आधा घन्टा ही चले होंगे की दयो ( बारिश ) चालू हो गया ,गाडी में से रोड भी ठीक से नही दिख रही ठहरी, रमेश भी गाडी धीरे धीरे चला रहा था।
एक जगह चाय की दुकान दिखी तो हमने गाडी रुकवा दी, नीचे उतरते ही जाड़ा लगने लगा, हमने वहाँ चाय पी ओर नाश्ता किया, जब बारिश थोड़ी कम सी हुई तो, फिर निकल पड़े पहाड़ को।
आज पूरे रास्ते खूब दयो ( बारिश ) देखने को मिला, कहीं कहीं तो रोड के ऊपर से पानी बह रहा था।
इस तरह चलते चलाते आखिर गाँव पहुँच गए ठहरे, दयो ( बारिश ) भी थम सा गया था।
बारिश थमने के बाद पहाड़ बेहद खूबसूरत दिखने लगा था, कोहरा निकलना शुरू हों गया था ओर कोहरे के बीच पहाड़ गजब लग रहा ठहरा।
गाडी से उतर कर घर को जा रहा था तो देखा की तल कुड़ी ( नीचे मकान ) वाली आमा घा ( घास ) का लूट लगा रही है थोडा़ आगे चला ही था के बिशन दा लुट लगाने में व्यस्त दिखे।
थोडा़ आगे चला ही था की, रास्ते में रम्मी बू तम्बाखू पीते हुऐ मिल गए, आसल कुशल पूछी ओर थोडा़ बूबू के पास बैठ गया, आमा ने चाय के लिये पूछा, पर मुझे चाय के साथ कुछ खाना था, इसलिए मना कर दिया।
वहाँ से घर को जाते हुऐ देखा तो दिनेश दा,अपनी कुड़ी ( मकान ) का पाख ( छत ) ठीक करवा रहे थे, लगता है उनका पाख ( छत ) चूने लगा था,वैसे भी उनकी कुड़ी ( मकान ) बहुत पुरानी हों चुकी थी।
उत्तम दा ने भी दयो ( बारिश ) की वजह से आज अपनी बकरियाँ जँगल को नही भेजी थी शायद इसलिए ही वो आँगन में बँधी हुई दिखी, उनकी चेली ( बेटी ) के साथ बकरी के पाठ ( बच्चे ) खेलते हुये नजर आ रहे थे।
अब घर लगभग आ चुका था हमारा ,घर पहुँचा तो बड़े दद्दा का लड़का आग सेंकता दिखा, उसे वैसे ही ठंड लगने वाली हुई, फिर आज तो दयो ( बारिश ) हुआ ठहरा।
घर के अंदर गया तो काखी ( चाची ) पिस्यु का ल्योट ( आटे का हलवा ) बनाती मिली, देखते ही दिल प्रसन्न हो गया, क्योकिं काखी ( चाची ) के हाथ का बना हलवा मुझे जोर का लगता था।
मैनें अंदर जाकर कपड़े बदले, तब तक काखी ( चाची ) चाय ओर हलवा ले आई थी, चाय के सँग हलवा खाया, थोड़ी जान में जान आई,शरीर को थोड़ी गर्मी भी मिल गई ठहरी,इस तरह पूरा हों गया ठहरा मेरा बारिश के दौरान किया गया पहाड़ का सफर।
स्वरचित यात्रा वृतांत
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Mountain of rainy season
From this morning, the weather of Dayo (rain) was getting like the weather and I had to go from Haldwani to the village, now when such weather is happening in Haldwani itself, what will be happening in the mountain
I had to go to the mountain for urgent work, so I called Ramesh, the train from our village, I also have to come to the mountain, so keep a seat.
Ramesh said that there is a lot of space in the train, due to rain, people rarely go to the mountain, you meet on the road, I will meet you from there.
I got ready immediately, as Ramesh was about to arrive after an hour, so I kept some important stuff in the bag, I had to stay there for a week anyway.
After an hour, Ramesh came, and we left and the force towards the mountain, we must have gone half an hour that the Dayo (rain) started, the road did not look properly from the car, Ramesh also drove slowly. Stayed
When we saw a tea shop in one place, we stopped the car, as soon as we got down we started getting cold, we drank tea there and had breakfast, when the rain was a little less, then came out of the mountain.
Today there was a lot of dew (rain) all the way, water was flowing from above the road somewhere.
In this way, while walking, finally reached the village, Dayo (rain) was also stopped.
After the rain stopped, the mountain started to look very beautiful, the fog started to come and amidst the fog the mountain started feeling amazing.
Getting down from the car and going to the house, I saw that Ama Ghat (grass) of the floor Kudi (house below) is looting a little, and went a little further that Bishan was busy busy putting da loot.
I went a little ahead, got Rummy boo drinking tobacco on the way, Asal asked Kushal and sat near Boobu a little, Ama asked for tea, but I had to eat something with tea, so I refused.
Dinesh Da, when he was going to the house from there, was getting his kudi (house) 's roof (roof) fixed, it seems that his pad (roof) had started to be lime, anyway his kudi (house) was very old.
Uttam Da also did not send his goats to Jungle today due to the Dayo (rain), perhaps because he was seen tied in the courtyard, playing Goat lessons (children) with his cheli (daughter).
Now the house was almost ours, when we reached the house, the boy of the great dad showed fire, he was getting cold like this, then today the rain (rain) stopped.
When I went inside the house, I found Kakhi (aunt) making pisu's liyot (flour pudding), heart was delighted when I saw Kakhi (aunt )'s handmade pudding.
I went inside and changed clothes, till then Kakhi (aunty) had brought tea and pudding, ate tea song pudding, came to know a little life, the body also got some heat, thus it was completed during my rain. Travel to the mountain.
Scripted travelogue
All rights reserved
उम्दा,,शानदार फोटोग्राफ
जवाब देंहटाएंधन्यवाद 🙏
हटाएंPahado ki yaadein tarotaza ho gayi
जवाब देंहटाएंपढ़ने हेतु आभार आपका
हटाएं