सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्नल साहब की कॉटेज


कर्नल रमोला जी से मुलाकात आज से दस वर्ष पूर्व हुई थी , बैंगलुरू में बस गये ठहरे बच्चों के चक्कर में , नौकरी खत्म होने के बाद भी। 

पर उनके अंदर का पहाड़ प्रेम उन्हें उत्तराखण्ड खेंच लाता था , तो घूमने आ जाते थे बल कभी कभी पहाड़ों में। 

गाँव में कोई नही था उनके , बोज्यू ( पिता ) ने भी नौकरी बाहर ही की ठहरी तो , गाँव से नाता टूट सा ही गया था उनका , इसलिये गाँव की बजाय किसी हिल स्टेशन पर आ कर , अपना पहाड़ प्रेम व्यक्त कर जाते थे।  
ऐसे ही एक ट्यूर के दौरान उनकी मुलाकात मुझसे भीमताल में हो पड़ी , मैं भी घुमक्कड़ ओर वो भी ऐसे निकले , ये मुझे इसलिये लगा क्योंकि जहाँ लोग झील किनारे ओर बाजार आदि में घूमते रहते हैं , वो मुझे मिले जून स्टेट के ऊपर सुनसान जंगल में , मेरा भी शौक ऐसा ही था।  
बियाबान में दो अजनबी भी मिल जाते हैं तो , बात हो ही जाने वाली ठहरी , ऐसा ही हमारे साथ हुआ , हलो हाय हुई ओर दो घंटे की बातचीत , प्रगाढ़ता में तब्दील हो गई। 
वो जून स्टेट में ठंडी सड़क पर एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुये थे , नीचे उतरते हुये बातचीत चलने के दौरान , मैंनें उनसे कहा कर्नल साहब , इतना लगाव है आपका इस पहाड़ से तो , क्यों ना यही बस जाओ , थोड़ी जमीन लेकर छोटी सी कॉटेज बना लो , इससे गेस्ट हाउस के खर्चों से भी बचोगे ओर यहाँ रहना भी शुरू कर पाओगे , उनको मेरी राय जम गई , तत्काल बोले दिलवा तो अगर कोई टुकड़ा हो तो , यही रह लूँगा , जगह भी मुझे पसंद है , मैंनें भी तपाक से बोल दिया , दो तीन दिन में कोई जगह देख कर दिलवा ही देता हूँ , क्योंकि मेरा काम यही था , ओर प्रभु इच्छा देखो दूसरे ही दिन एक , दो नाली का टुकड़ा मिल भी गया  , कर्नल साहब को भी पसंद आ गया।  
उसे लेकर कर्नल साहब ने दूसरी गर्मी में एक काटेज का निर्माण भी कर लिया था , जैसा उन्होंने फोन पर बताया था। 

चार साल बाद मुझे वहाँ जाने का मौका फिर लगा , कर्नल साहब को फोन करा की आ रहा हूँ , वो बोले यही ठहरोगे दो चार दिन , फिर बाद में जाना आगे को , मुझे भी उत्सुकता थी , उनकी कॉटेज को देखने की , पहुँचते ही देखा तो बडी शानदार कॉटेज बनी थी।  

हाथ मुँह धो कर फ्री हुआ तो कर्नल साहब बोले चाय पिओगे या भोजन लगवा दें , भई हमारा तो वक़्त हो गया भोजन का , भूख मुझे भी लगी थी तो , भोजन के लिये बोल दिया। 

डायनिंग टेबल पर भोजन लगा था , ओर भोजन देख कर आत्मा झूम उठी , क्योंकि कर्नल साहब ने मंडुवे की रोटी , भट्ट की चुटकानी , भात , ककड़ी का रायता , लाई के पत्तों की टपकी , भाँग की चटनी जैसी ठेठ पहाड़ी भोजन बना रखा था। 
मैं बोला कर्नल साहब आप तो ठेठ पहाड़ी हो गये बल , कर्नल साहब ने जोर का कहकहा  लगाते हुये बोला , आपने ही बनवा दिया। 

फिर आवाज लगाते हुये बोले , सुनती हो इधर आओ , मुझे ठेठ पहाड़ी बनाने वाले शख्स से मिलवाता हूँ तुम्हें। 

इतने में मिसेज रमोला चेहरे पर मुस्कान लिये हुई आई , जो पचपन साल के करीब की महिला थी , आते ही बोली , ओहो आप हैं क्या हमें ठेठ पहाड़ी बनाने वाले ओर स्वस्थ ओर सुंदर जीवन देने वाले , शुक्रिया आपका। 

मैंनें कहा शुक्रिया तो आपका इतना पौष्टिक ओर प्रिय भोजन परोसने के लिये। 

कर्नल साहब बोले भई खा कर देखो मैडम जी ने ही बनाया है , अब हम दोनों सम्पूर्ण पहाड़ी हो गये हैं , सब्जियों से लेकर अनाज तक पहाड़ का ही खाते हैं ओर मस्त रहते हैं। 

हमें देख कर हमारे बच्चे भी अब ये बोल रहे हैं की , हम भी आपकी तरह बाद में यही आकर  रहेंगे , ओर मैं इस बात पर खुश हूँ की , गाँव का मकान ना सही , पर पहाड़ की ये मकान रूपी कॉटेज आबाद रहेगी। 

सच में सुनकर बेहद अच्छा लगा ओर गर्व भी हुआ की , मैं ना सही पर मेरी कोशिश से दो जने रिवर्स पलायन कर पहाड़ तो लौटे! 

स्वरचित लघु कथा 
सर्वाधिकार सुरक्षित

English version 

I met Colonel Ramola ji ten years ago, in the chasm of the settled children settled in Bangalore, even after the job was over.


 But the love of the mountain inside them brought them to Uttarakhand, then they used to come to roam in the mountains sometimes.


 There was no one in the village, Bojue (father) also stopped his job, but he had broken up from the village, so he used to come to a hill station instead of the village, expressing his mountain love.


 During one such ture, he met me in Bhimtal, I also went for a stroller and he came out like this, because I found it because where people roam around the lake and market etc., I met him in the deserted forest above June State  , I was also fond of it.


 If two strangers are also found in Biyaban, then the talk is about to happen, the same thing happened to us, Hallo Hi Hui and two hours of conversation turned into deepening.


 He was staying in a guest house on a cold road in June State, while walking down the conversation, I said to him, Colonel sir, you are so attached to this mountain, why not settle this, take a little land with a small cottage  Make it, it will save you from the expenses of the guest house and you will also be able to start living here, they got my opinion frozen, if you get a piece immediately, I will remain the same, I like the place too, I also speak with heat  I gave it to you after seeing some place in two to three days, because it was my job, and look at the Lord's wish, on the very next day one, two pieces of drain were also found, Colonel Sahab also liked it.


 Colonel Saheb had also constructed a cottage in the second summer with him, as he said on the phone.


 After four years, I had the opportunity to go there again, calling Colonel Saheb, he said that he will stay here for four days, then going later, I was anxious to see his cottage as soon as I arrived.  So big cottage was made.


 If he was freed after washing his hands, Colonel Sahab said he would drink tea or get food, brother, it was time for us to eat food, even if I was hungry, I asked for food.


 Food was placed on the dining table, and upon seeing the food, the soul woke up, because Colonel Saheb had made typical hilly food like manduve roti, bhat ki chutney, bhat, cucumber raita, drip of leaves, cannabis chutney.


 I said Colonel sir, you have become a typical pahadi force, Colonel Sahab said loudly, he said, you got it done.


 Then he said with a loud voice, hears you come here, let me introduce you to the man who made the typical pahadi us .


 Mrs. Ramola came with a smile on her face, who was a woman nearing the age of fifty five, she said, "Oh, are you, are you going to make us a typical pahadi and give healthy and beautiful life, thank you.


 I said thank you for serving your nutritious and dear food.


 Colonel Saheb said, "Look at the food Madam has made, now both of us have become complete pahadi, from vegetables to grains, we eat only the mountain and remain cool."


 Seeing us, our children are also now saying that we too will come later like you, and I am happy that the village house is not right, but this cottage in the form of a mountain will remain inhabited.


 It was really nice to hear and also proud that I did not try my right but two people went back to the mountains after reverse migration!


 Scripted short story

 All rights reserved

टिप्पणियाँ

  1. पहाड़ी संस्कृति और खुशबू में इतना अपनापन है कि....जो लोग इसका स्वाद चख चुके हैं उन्हें पुनः लौटने पर विवश कर ही देती है....बहुत अच्छा लिखा है आपने👍👌

    जवाब देंहटाएं
  2. उत्तर
    1. जी जरूर , अगली गर्मियों की छुट्टियों में भीमताल जाऊँगा , तब मिलिएगा वहाँ 😊

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

Please give your compliments in comment box

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बसंती दी

। बसन्ती दी जब 15 साल की थी ,तब उनका ब्या कर दिया गया ,ससुराल गई ओर 8 साल बाद एक दिन उनके ससुर उन्हें उनके मायके में छोड़ गये ,ओर फिर कोई उन्हें लेने नही आया ,बसन्ती दी के बौज्यू कई बार उनके ससुराल गये ,पर हर बार उनके ससुराल वालों ने उन्हें वापस लेने से ये कहकर  इंकार कर दिया की ,बसन्ती बाँझ है ओर  ये हमें वारिस नही दे सकती तब से बसन्ती दी अपने पीहर ही रही।  बाँझ होने का दँश झेलते हुये बसन्ती दी की उम्र अब 55 के लगभग हो चुकी थी ,उनके बौज्यू ने समझदारी दिखाते हुये 10 नाली जमीन ओर एक कुड़ी उनके नाम कर दी थी ,ताकि बाद में उनको किसी भी प्रकार से परेशानी ना हो ,ओर वो अपने बल पर अपनी जिंदगी जी सके। बसन्ती दी ने उस जमीन के कुछ हिस्से में फलों के पेड़ लगा दिये ओर बाकि की जमीन में सब्जियाँ इत्यादि लगाना शुरू किया ,अकेली प्राणी ठहरी तो गुजारा आराम से चलने लगा ,भाई बहिनों की शादियाँ हो गई ,भाई लोग बाहर नौकरी करने लगे ,वक़्त बीतता चला गया। बसन्ती दी शुरू से ही मिलनसार रही थी ,इसके चलते गाँव के लोग उनका सम्मान करते थे ,ओर खुद बसन्ती दी ...

पीड ( दर्द ) Pain

बहुत दिनों से देखने में आ रहा था की कुँवरी का अनमने से दिख रहे थे ,खुद में खोये हुये ,खुद से बातें करते हुये ,जबकि उनका स्वभाव वैसा बिल्कुल नही था ,हँसमुख ओर मिलनसार थे वो ,पता नही अचानक उनके अंदर ऐसा बदलाव कैसे आ गया था, समझ नही आ रहा था के आखिर हुआ क्या।  कुंवरी का किस कदर जिंदादिल थे ये किसी से छुपा नही ठहरा ,उदास वो किसी को देख नही सकते थे ,कोई उदास या परेशान दिखा नही के कुंवरी का उसके पास पहुँचे नही ,जब तक जाते ,जब तक सामने वाला परेशानी से उबर नही जाता था ,अब ऐसे जिंदादिल इंसान को जब उदास परेशान होते देखा तो ,सबका परेशान होना लाजमी था ,पर कुँवरी का थे के ,किसी को कुछ बता नही रहे थे ,बस क्या नहा क्या नहा कह कर कारण से बचने की कोशिश कर रहे थे ,अब तो सुबह ही घर से बकरियों को लेकर जंगल की तरफ निकल पड़ते ओर साँझ ढलने पर ही लौटते ,ताकि कोई उनसे कुछ ना पूछ पाये ,पता नही क्या हो गया था उन्हें ,गाँव में भी उनका किसी से झगड़ा नही हुआ था ,ओर घर में कोई लड़ने वाला हुआ नही ,काखी के जाने के बाद अकेले ही रह गये थे ,एक बेटा था बस ,जो शहर में नौकरी करता था ,उसके बच्चे भी उसी के साथ रह...

देवता का न्याय

थोकदार परिवारों के ना घर में ही नही ,अपितु पूरे गाँव में दहशत छाई हुई थी ,कुछ दिनों से थोकदार खानदान के सारे घरों में ,घर के सदस्यों को पागलपन के जैसे लक्षण देखने को मिल रहे थे ,यहाँ तक की गाय भैंसों ने भी दूध देना बंद कर दिया था ,किसी को समझ नही आ रहा था की आखिर ये हो क्या रहा है। पहाड़ में अगर ऐसा होना लगे तो ,लोग देवी देवताओं का प्रकोप मानने लगते हैं ,ओर उनका अंतिम सहारा होता है लोक देवताओं का आवाहन ,इसलिये थोकदार परिवारों ने भी जागर की शरण ली। खूब जागा लगाई काफी जतन किये ,पर कौन था किसके कारण ये सब हो रहा था ,पता नही लग पा रहा था ,जिसके भी आँग ( शरीर ) में अवतरित हो रहा था ,वो सिर्फ गुस्से में उबलता दिखाई दे रहा था ,पर बोल कुछ नही रहा था ,लाख जतन कर लिये थे ,पर समस्या ज्यों की त्यों थी ,गाँव वाले समझ नही पा रहे थे की आखिर थोकदार परिवार को इस तरह परेशान कौन कर रहा है ,ओर तो ओर जगरिये उससे कुछ बुलवा नही पा रहे हैं ,अंत में गाँव में आया हुआ एक मेहमान बोला मेरे गाँव में एक नौताड़ ( नया ) अवतरित हुआ है ,उसे बुला कर देखो क्या पता वो कुछ कर सके ,थोकदार परिवार ने दूसर...