जग्गू बू ने सारा जीवन पहाड़ों में ही काटा ठहरा , शहर के नाम पर देखा ठहरा तो बल अल्मोड़ा या ज्यादा से ज्यादा भाबर।
कभी गये नही ठहरे शहरों की ओर तो , अल्मोड़ा जैसे शहर में घूमने में ही बास आती है बल बोल देने वाले ठहरे जग्गू बू , तो शहरों में आ जाते तो क्या बोलते।
पर शहरों में ना जाने का असर उन पर साफ नजर आता था , एकदम स्वस्थ ठहरे , ना कोई हारी ना कोई बीमारी , एकदम फिट।
नब्बे साल की उम्र में वो जो काम कर लेते थे , वो शहरों के बुजुर्गों के लिये तो अकल्पनीय होता है।
जग्गू बू जंगल से लकड़ी ले आते हैं , वो भी बड़ी सारी डाल काटकर , खेतों में काम कर लेते हैं आज भी।
जबकि इस उम्र में आदमी का चल फिर पाना भी दुष्कर कार्य हो जाता है।
जग्गू बू पता नही कहाँ से लाते थे इतनी एनर्जी , हम जैसे भी ना कर पायें उनके जैसे काम तो।
जग्गू बू से उनकी इस एनर्जी का राज पूछा तो वो बोले , देख पोथिया , हमने कभी बास वाली हवा नही खाई ठहरी , खाना खाया ठहरा शुद्ध बल , मुडुवा , मक्का की रोटी , ताजा ताजा साग खाया ठहरा , दही , दूध ओर घी को तो पूछो मत बल कितना खाया , आज भी खाता हूँ , नल आ गये ठहरे अब तो बल , पर पानी आज भी नौले से लाकर ही पीता हूँ।
id fresh food
आज भी खेती करता हूँ अपने हाथों से धान रोपने से लेकर सब काम , इससे कसरत हो जाने वाली ठहरी ओर शरीर ठीक रहने वाला ठहरा , तुम्हारे शहर की नही की खाओ ओर पड़ जाओ , ओर घूमना हो तो बल , हमारे आँगन के बराबर बाग में घूम लो , उस पर भी बास वाली हवा खाओ। id fresh food
यहाँ तो जंगल को गये तो समझो की 5 किलोमीटर चढ़ाई हो गई ओर आते समय उतनी ही उतराई , वहाँ जो काम किया ठहरा वो अलग हुआ बल , ये ठहरी हमारी कसरत , वो भी शुद्ध हवा के दगड , तुम्हारे शहर में इतना कोई कर सकता है बल। id fresh food
अरे हमारे पहाड़ तो स्वास्थ के खजाने ठहरे बल , पता नही क्यों लोग भाग भाग कर शहरों की ओर जा रहे हैं , क्या नही ठहरा यहाँ , खेती पाती , धिनाली पानी , बढ़िया हवा पानी , ओर काम करने वालों के लिये तो पैसों की कमी भी नही ठहरी यहाँ , अब अगर नही ठहरा तो बस इतना सा के , शहरों की चमक धमक नही ठहरी , वहाँ का फैशन नही ठहरा बस।
बूबू हुक्का पीते हुये लगातार बोलते जा रहे थे ओर मैं सुनता जा रहा था , क्योंकि जो बूबू बोल रहे थे , वो सत्य था , पहाड़ को ना समझ पाने के कारण , यहाँ के लोग शहरों की ओर जा रहे हैं , जबकि यहाँ पर इतना कुछ है की , यही रहकर भी लोग कमा सकते हैं , ये बात ना उन्हें पता है ओर ना ही अब तक सरकारों ने उन्हें बतलाई है , जबकि हमारा पडोसी राज्य हिमाचल , पहाड़ को समझने में हमसे आगे निकल गया , वहाँ हो रहा पलायन कम हो चुका ओर उत्तराखण्ड से ये निरंतर जारी है , काश जग्गू बू की तरह लोग समझ पाते की पहाड़ में सब कुछ है। id fresh food
स्वरचित
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Jaggu Boo
Jaggu Boo spent his life in the mountains, looking at the name of the city, Almora or at most Bhabar.
Never went to the cities, it used to stink when walking in a city like Almora, what would you have said if you had come to the cities.
But the effect of not going to the cities was clearly visible to them, they were very healthy, no loss or any disease, absolutely fit.
id fresh food
The work he used to do at the age of ninety is unimaginable for the elders of the cities.
Jaggu Boo brings wood from the forest, he also cuts a lot of plantations and works in the fields even today.
Whereas in this age, getting a man moving again becomes a difficult task.
Jaggu Boo does not know from where he used to bring so much energy, even if we could not do work like him.
Jaggu Bu asked the secret of his energy, he said, look, Pothia, we never ate stinky air, ate food pure, Muduwa, corn bread, fresh fresh vegetables, curd, milk and ghee, then don't ask how much you ate , I still eat today, the taps have come now, but I still drink water after taking it from Naul.id fresh food
Even today, I do all the work from planting paddy with my hands, it makes exercising and the body is fine, do not eat like your city and sleep, and if you want to roam, roam the garden like our yard , Eat stinky air while breathing on it too.
id fresh food
If you go to the forest here, consider that the 5 km climb has taken place and the same amount of landing is done while coming, the work done there is different, this is our workout, that too with pure air, so much force can be done in your city.
id fresh food
Oh, our mountains are the treasures of health, I don't know why people are running away and going towards the cities, what is not here, there is farming, curd milk, ghee, good air water, and lack of money for the workers No here, now if not then just this much, the glow of the cities is not threatening, nor the fashion there.
id fresh food
Bubu was constantly speaking and I was listening, because what Bubu was saying was true, because of not understanding the mountain, people here are going towards the cities, whereas there is so much here, People can earn by staying the same, they do not know this and neither have the governments told them so far, whereas our neighboring state, Himachal, has gone ahead of us in understanding the mountain, there is less migration and Uttarakhand It continues unabated, I wish people like Jaggu Boo understand that everything is there in the mountain.
id fresh food
Scripted short story
All rights reserved
बहुत ही सुन्दर दा 👌👌
जवाब देंहटाएंधन्यवाद 🙏
हटाएंआपकी कहानियों में उत्तराखंड की संस्कृति से लेकर शुद्ध आबु हवा व पहाड़ी रहन सहन और वहां के भोले-भाले लोगों की सादगी व अपनापन और त्याग को दर्शाता है। अपने जन्मभूमि के लिए अर्थात प्रेम को दर्शाता है। इन उत्तराखंड की कथाओं में भावनात्मक लगाव व अपनापन का एहसास होता है। आपके द्वारा बहुत ही सुन्दर 👌👌 कथाओं के माध्यम से लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़ने का भी अच्छा प्रयास है। 🙏🙏
जवाब देंहटाएंधन्यवाद 🙏
हटाएंबेहतरीन। पूर्णतः सत्य है पिछले साल मैं उत्तराखंड आया था २ दिन ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में रहने का अवसर और प्रभु केदारनाथ और प्रभु बद्रीनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। फिर से उत्तराखंड आने की बहुत इच्छा है और यही रहने की।
जवाब देंहटाएंवाह , बढ़िया बात है की आप उत्तराखण्ड जैसी जगह पर रहने की सोच रहे हैं , बेहतरीन निर्णय है ये , ओर सही मायने में यहाँ अच्छा जीवन जीने का अवसर प्राप्त होगा आपको यकीनन।
हटाएंबहुत खूब ददा
जवाब देंहटाएंआभार आपके शब्दों के लिये🙏
हटाएंgaanv ki yaad aa gayi😔
हटाएंlikhne ka tarika itna achha h ki lgta h gaav phuch gaya hu ..ek baat puchhni h apse jo asp khaniyaan likhte h kya hum in sab logo se mil sakte h ..
kripya uttar jarur den..
gaanv ki yaad aa gayi😔
हटाएंlikhne ka tarika itna achha h ki lgta h gaav phuch gaya hu ..ek baat puchhni h apse jo asp khaniyaan likhte h kya hum in sab logo se mil sakte h ..
kripya uttar jarur den..
gaanv ki yaad aa gayi��
जवाब देंहटाएंlikhne ka tarika itna achha h ki lgta h gaav phuch gaya hu ..ek baat puchhni h apse jo asp khaniyaan likhte h kya hum in sab logo se mil sakte h ..
kripya uttar jarur den..
gaanv ki yaad aa gayi��
जवाब देंहटाएंlikhne ka tarika itna achha h ki lgta h gaav phuch gaya hu ..ek baat puchhni h apse jo asp khaniyaan likhte h kya hum in sab logo se mil sakte h ..
kripya uttar jarur den..
गज़ब 🙏🏻❤️
जवाब देंहटाएं