पहाड़ घूमने के दौरान , वो मुझे मिली ही ऐसी जगह के , एक बार को लगा की कुछ गड़बड़ तो नही।
जगह ही ऐसी ही थी के, ऐसा ख्याल आना स्वाभाविक था , क्योंकि जहाँ वो बैठी थी उस जगह हर कोई नही जाता था , उसमें से भी विशेषकर बाहर से आया कोई शख्स तो कम से कम नही।
मैं थोडा ऐसी ही शाँत जगहों की तलाश में रहता हूँ , इसलिये वहाँ पहुँचा था , ओर उसे देखा तो ख्याल आया के , कहीं कोई गड़बड़ तो नही , इसलिये तेजी से नीचे उतर कर उसके पास पहुँचा ओर देखा की ,वो एकटक झील को निहारने में खोई हुई थी , गौर से देखा तो लगा की ये तो , यहाँ के सौंदर्य में खोई हुई है।
ये देख कर गड़बड़ वाला ख्याल थोड़ा दूर हुआ , पूछा तो पता लगा के टूरिस्ट थी , वो भी विदेश से आई हुई , पर थी यहीं की यानी एन आर आई उत्तराखण्डी , यही भीमताल के आसपास पितृ भूमि थी उसके बडे बूबू ( दादा ) की।
देश आजाद हुआ तो यहाँ के फ़िरंगी चले गये , शायद उसके बडे बूबू ( बड़े दादा ) तब अंग्रेजों के वहाँ नौकरी करते होंगें , इसलिये उसके बडे बूबू को साथ ले गये होंगें।
तब से कोई आया नही यहाँ , पहली बार वही आई थी , अपनी जड़ों को खोजते हुये , इसके लिये उसने काफी तैयारी भी की थी , पढ़ाई के दौरान हिंदी भी सीखी , ताकि यहाँ कोई परेशानी ना हो बातचीत करने में।
भीमताल के क्रिश्चियन एस्टेट वाले इलाके के , सातताल झील के किनारे पर बैठी मिली थी मुझे वो , जो की पतोनिया गाँव के ठीक नीचे की तरफ पड़ता है।
वहाँ लोग अधिकतर सिर्फ चोरी छुपे मछली पकड़ने के लिये जाते हैं , इसी वजह से मुझे अंदेशा हुआ था की , कही डूबने तो नही आई है।
बातचीत के दौरान उसने बताया की , यहाँ मैं अपने पुरखों की जगह तलाशती फिर रही हूँ , ओर जब तलाश के दौरान इस जगह को देखा तो मंत्र मुग्ध हो गई , इसलिये यहाँ उतर कर आई , ओर घंटों से यहाँ बैठी हूँ।
जहाँ वो बैठी थी वो जगह गजब है , झील का शाँत किनारा ओर मंत्र मुग्ध कर देने वाला नजारा , कोई आता जाता नही वहाँ।
आसपास गजब की हरियाली , मैने कहा यहीं कभी अंग्रेज रहते थे , हो सकता है यहीं कहीं रहते हो तुम्हारे पूर्वज , या शायद जून स्टेट में , वहाँ भी रहते थे , उनके बंगले आज भी मौजूद हैं।
काफी देर तक उसके पूर्वजों के बारे में बात होती रही , कोशिश थी के मिल जाये उसे उसका मुकाम।
बात करते करते शाम गहराने लगी थी , तब मैं बोला , अभी चलो यहाँ शाम ढलने को है ऐसे में यहाँ रहना खतरनाक है , जंगली इलाका है , कल ओर तलाश करेंगे तुम्हारे पुरखों की जगह।
उसे वहाँ से लाकर होटल के बाहर उतार कर , ओर अपनी ठहरने वाली जगह जाते हुये , एक ही ख्याल दिमाग में घूम रहा था की , आदमी को उसकी पितृ भूमि बुलाती जरूर है।
जैसे वो आई इतनी दूर से , ओर जैसे मैं आता रहता हूँ समय समय पर !
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Soil of ardor
While wandering the mountain, I found such a place, once I felt that there was something wrong.
The place itself was such that it was natural to have such an idea, because not everyone went to the place where she was sitting, at least not a person came from it, especially from outside.
I keep looking for similar places, that's why I had reached there, and when I saw it, I thought that there was nothing wrong, so I got down fast and reached near it and saw that it was lost in the lake Had happened, looked closely and felt that it was lost in the beauty here.
Seeing this, the messed up idea was a bit far away, when asked if it was found that he was a tourist, he too came from abroad, but it was here that NRI Uttarakhandi, this was the ancestral land around Bhimtal's big bubu.
If the country became independent, then the Firangi went here, perhaps their elder Bubu would then be working there with the British, so they would have taken their elder Bubu along.
Since then no one came here, for the first time he came here, searching for his roots, he had prepared quite a lot for this, he also learned Hindi while studying so that there is no problem in talking here.
I found that sitting on the banks of the Satatal lake in the Christian estate area, which is on the lower side of Patonia village.
Most of the people used to go fishing there secretly, that is why I was afraid that there has been no drowning.
During the conversation he told that, here I have been searching for the place of my forefathers, and when I saw this place during the search, I was enchanted, so came down here, and have been sitting here for hours.
The place where she was sitting is amazing, the serene edge of the lake and the enchanting view, no one comes there.
Surrounding greenery, I said that the British used to live here, maybe your ancestors lived here, or maybe in June State, lived there, their bungalows are still present today.
For a long time there was talk about his ancestors, trying to find his place.
The evening was deep while talking, then I said, now let's go here in the evening, it is dangerous to live here, it is a wild area, tomorrow you will look for the place of your ancestors.
Bringing him out of the hotel, and going to his place of stay, one thought was wandering in the mind that the man must call his ancestral land.
As she came from so far, and as I keep coming from time to time!
Scripted short story
All rights reserved
Aapki kahaniya hume pahad se jode rakhti h
जवाब देंहटाएंआपके इस विचार को नमन🙏
हटाएं