हमारे गाँव की बचुली , चंपा ओर भागुली काखी,आज गाँव की तरफ वाले बाट (रास्ते ) पर,बडी खुश होकर जाती दिखी।
वो भी सर पर बडे बडे बैग रखे हुये , तो मैंनें पूछा आज कां बैठी ओन छा ( कहाँ से आ रहे हो ) येतुक माल ताल ली बेर ( इतना मालताल ले कर )।
तो तीनों एक साथ बोल उठी , होई माल ताल छ ( हाँ माल ताल है ) च्याल जो आ गई परदेश बैठी ( बेटे जो आयें हैं बाहर से ) उई भे हमर असली माल ताल तो ( वो ही तो हैं हमारे असली माल ताल )।
सही तो कह रही थी तीनों , परदेश से लाडलों का लौट कर आना , उत्तराखण्ड की ईजाओं ( माँओं ) के लिये , किसी माल ताल से कम कहाँ ठहरा।
अपनों से यों मिलने का सुख तो वही अनुभव कर सकता है...! जिसका कोई पुत्र या पति काफी दिनों बाद घर लौट कर आता है।
वही सुख इन तीनों के , चेहरे पर भी झलक रहा था।
उनके आने की इतनी बेसब्री थी की , वो तीनों घंटों से सड़क किनारे बैठ कर , अपने लाडलों का इंतजार कर रहीं थी।
हर आती हुई गाड़ियों को टकटकी लगा कर देख रही थी , के शायद इसमें आ गये उनके लाल।
फिर उनके गाड़ी से उतरते ही , उनके लाये हुये बैग अपने सिरों में उठा लिये। ताकि उनके लाडलों को थोडा आराम मिल सके , बहुत थक कर जो आ रहे होंगें।
तीनों माएँ अपने लाडलों को थोडा सा भी कष्ट में नही देखना चाहती थी , ओर उसका जीगता जागता सबूत था , उन तीनों के सर पर रखे बैग।
उत्तराखण्ड से मजबूरी में पलायन कर गये युवाओं का , लौटने पर किस तरह से इंतजार किया जाता है , ये इन तीनों को देखने से साफ पता लग रहा था।
बचपन में खूब चूटाँन ( पिटाई ) करने वाली माएँ भी , अब टकटकी लगाये आने वाली गाड़ियों का इंतजार करती हैं।
ताकि आते ही निहार सके वो अपने लालों को , जिन्हें मजबूरी के चलते बाहर जाने की इजाजत देनी पड़ी।
सोचती होगी काश यही कोई रोजगार मिल जाता तो , कभी नही भेजती अपने दिल के टुकड़े को इतनी दूर ,जहाँ उसका ध्यान रखने वाला कोई ना हो , ना ही उन्हें कोई पूछने वाला हो।
पलायन करने वाले हर युवा की , माँ का दर्द ऐसा ही होता है , आते समय चेहरा खुशी से सरोबार तो...! जाते समय आँखों में आँसुओं की गाड ( नदी ) , क्योंकि पलायन की समस्या से अभिशप्त है पहाड़ !
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Waiting
The bachauli of our village, Champa and Bhaguli Kakhi (aunt), today were seen going very happy on the village side Baat (way).
He is also holding a large bag on his head, so I asked today, where is the sitting on Chhat (where are you coming from), Yatuk Mal Tal Li Ber (taking so much money).
So the three spoke together, hoi mal tal ch (yes there is maal tal) chyal jo aayi pardesh sati (sons who have come from outside) Ui bhe hamar maal maal taal (those are our real maal tal).
The three were rightly saying, where did the ladles return from Pardesh, for the Eajas (Mothers) of Uttarakhand, where did they stop less than any goods pool.
One can only experience the joy of meeting your loved ones…! Whose son or husband returns home after a long time.
The same happiness was reflected in the faces of these three as well.
She was so eager to come, that she had been sitting on the roadside for three hours, waiting for her boys.
Everyone was looking at the coming vehicles with a stare, perhaps their red ones came in it.
Then as soon as they got out of their car, they took their bags in their heads. So that their ladlers can get some rest, those who are coming will be very tired.
The three mothers did not want to see their boys in a little bit of trouble, and there was evidence of their jealousy, bags placed on their heads.
The youths who had escaped from Uttarakhand under compulsion, how they are waiting on their return, it was clear from seeing these three.
Even mothers who used to beat a lot in their childhood, now wait for the trains to gaze.
So that as soon as he came, he could admire his Lalas, who had to be allowed to go out due to compulsion.
I would have thought that if I had got any such employment, I would never have sent a piece of my heart so far, where there was no one to take care of it, nor would anyone ask for it.
For every youth who escapes, the mother's pain is like this, the face is happy with the arrival ...! The river of tears (river) in the eyes while going, because the mountain is blighted by the problem of migration!
Scripted short story
All rights reserved
Bahut hi sunder varnan palayan ki peeda ka
जवाब देंहटाएंआपका धन्यवाद पढ़ने के लिये
हटाएंबहुत बढ़िया कहानी
जवाब देंहटाएंधन्यवाद 🙏
हटाएंभौतै बढ़िया लेख छन, धन्यवाद।
हटाएंधन्यवाद हो तुमुकें 🙏
हटाएं