गोपुली आमा पार फाट की बाखई ( मकानों की कतार ) में रहती थी ,सुबह जल्दी उठना ओर नहा धो कर पूजापाठ करना उनकी दैनिक दिनचर्या होती थी।
उसके बाद शुरू होते थे उनके अन्य कार्य ,जैसे बूबू ( दादा ) ओर खुद के लिये टम ( ऊपर तक भरे ) दो गिलास चाय बनाना , ओर फिर बाहर आँगन में बैठ कर पीना।
बूबू का हाथ रोज चाय पीते समय भडी ( जल ) जाता ओर चाय छलक जाती तो ,बूबू झल्लाहट में बोल उठते , यो लह गो रे चाहा तेर गुदी (सिर ) में , गोपुली आमा भी जवाब देते कह उठती , ठंड हुन दिना (ठंडा होने देते ) तूमूके ले जल्दीबाजी बहुते छ ( तुमको बहुत जल्दी बाजी है ), रोज हाथ भड़िया दी छा ( रोज हाथ जला लेते हो), मैं ले तो पी छू रोज (मैं भी तो पीती हूँ रोज ), मेर हाथ तो न भडीन ( मेरा हाथ तो नही जलता )।
तब बूबू बोलते धोती में पकड़ बेर पी छे कस्ये भड़ेल ( धोती से पकड़ कर पीती है कैसे जलेगा ), भोव बे मैं ले तेर धोती पहन बेर पीन ठीक छ ( कल से मैं भी तेरी धोती पहन कर पिऊगा ), फिर बड़बडाते हुये चाय पीने लग जाते थे।
दोनों के बीच गजब नोंकझोंक होती रहती थी , पर गोपुली आमा थोडा इधर उधर चल दे तो बूबू की हालत खराब हो उठती , आँगन में बैठे बैठे बूबू बड़बडाने लगते , तीसेली मर ग्यों ( प्यास से मर रहा हूँ ) ओर येक पत्त नहा काँ गे ( पता नही कहाँ गई )।
दिन भर हल्की फुल्की नोंकझोंक चलती ओर उसे सुनने में आनंद भी बहुत आता था , दोनों अकेले रहते थे , बेटे बाहर नौकरी करते थे , गर्मियों की छुट्टी में कभी कभार वो लोग दिख जाते थे , बाकी तो गोपुली आमा व बूबू की ही चहल पहल ही रहती थी।
गोपुली आमा उम्र के हिसाब से थी बडी एक्टिव , चटपट काम निपटाना उनकी आदत में शुमार था , काम हाथ में लेने का मतलब होता था की पूरा होना , ओर इसी आदत के कारण गोपुली आमा की पूरे गाँव भर में पूछ थी।
गाँव में कोई भी मंगल काम हो ओर गोपुली आमा उसमें शामिल ना हो , ऐसा संभव ही नही था , मंगल कार्यों का क्रियान्वयन गोपुली आमा के बिना हो नही सकता था ऐसा मैंनें महसूस किया।
पिठिया की थाली हाथ में लेकर आये हर न्यौतार को पिठिया लगाने से लेकर , पूजापाठ के दौरान काम आने वाली हर सामग्री की जिम्मेदारी गोपुली आमा की होती थी , गोपुली आमा भी फुर्ती से अपनी जिम्मेदार को बखूबी निभाती दिखती थी, वो भी चेहरे में हमेशा मुस्कान लिये बल।
इस उम्र में भी गोपुली आमा की चपलता हैरान करने वाली थी !इसके अतिरिक्त एक खास बात ओर थी गोपुली आमा में बल , वो थी गाँव में होने वाले सास बहुओं के मध्य हुये , मनमुटाव को दूर करने की महारत।
किसी घर में झगड़ा थोडा बढ़ा नही की , गोपुली आमा को गाँव की औरते सूचना पहुँचा देती थी , ओर गोपुली आमा वहाँ जाकर फिर जिस तरीके से मनमुटाव का निवारण करती थी , वो बड़ा गजब था , मनमुटाव खत्म होकर ही मानता था बल।
अपने अनुभव से तत्काल गलती पकड़ , गलती करने वाले के मुँह पर ही कह मारती , गलती तेरी छ ,घर बिगड जाल , क्या ना राखो ये में ( गलती तेरी है , घर बिगड जायेगा कुछ नही रखा इन लड़ाई झगड़े में ) दोनों पक्षों को जिस प्रेम प्यार से समझाती थी , वो देखने लायक होता।
कई घर बचाये ठहरे गोपुली आमा ने , इसके अतिरिक्त एक बात ओर नोट की मैंनें की , कोई भी शराब पिया हुआ व्यक्ति , गोपुली आमा के सामने से नही गुजरता था ,क्योकिं गोपुली आमा गलियाते हुये सिकिडिया (पतली बेंत से मार देती है ) देती थी ,इसलिये शराबी आने वाले ही नही ठहरे बल गोपुली आमा के सामने , रास्ता ही बदल मारते थे।शराबियों में भी गोपुली आमा के प्रति ये एक तरह का सम्मान ही था , ऐसी थी हमारी गोपुली आमा !
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English version
#Gopuli #Ama
Gopuli lived in the bakhai (queue of houses) of Aama Pari Phat, his daily routine was to get up early in the morning and wash and bathe with force, then begin his other tasks, such as booboo (grandfather) and tum for himself. (Fill up to the top) make two glasses of tea, and then sit outside in the courtyard and drink, while Boobu's hand goes to the water (water) while drinking tea and spill the tea, then Boobu would speak in a fret, Yo lah go re chai ter gudi In the head), Gopuli Aama also used to reply saying, cold hun dina (let it cool) take a hurry, many times hurry, everyday hands are good, I don't want to touch every day, my hands are not so good, then booboo speak in dhoti Catch the berry and drink it, and then I used to wear a dhoti in the bhove bay, and then I used to drink tea, then grumbling, and there was a lot of fidgeting between the two, but if Gopuli walked a bit there, Bubu's condition deteriorated. Getting up, sitting in the courtyard, Bubu started mumbling, Tiseli mara gyon (I am dying of thirst) and every leaf would take a shower (I don't know where). The force was both alone, the sons used to work outside, sometimes they used to be seen during the summer vacation, the rest was the first step of Gopuli Aama and Bubu, Gopuli Aama was very active according to age. , It was in his habit to deal with the chores, taking the task in hand meant completion, and due to this habit, Gopuli was asking Ama all over the village, there should be any Mars work in the village and Gopuli Ama was not involved in it. Yes, this was not possible, the implementation of the Mangal works could not have happened without Gopuli Aama, I felt that, from putting the Pithaya plate in hand to every invitation, the responsibility of all the material that is used during the Pujapath Gopuli used to be of Ama, Gopuli Ama was also able to play her responsible very well, she was always smiling in the face, even at this age Gopuli was astounding Ama's agility! I was stressed, among the mother-in-law daughters-in-law in the village, the mastery of dispelling disputes, the quarrel did not increase in any house That, Gopuli used to convey the information of the village to Ama, and Gopuli Ama used to go there and then the way to stop the estrangement, it was amazing, the pandemonium was over and the force used to believe, catch immediate mistake from our experience, make mistake. The one who used to say on the mouth of the person, Mistake Teri Chh, Ghar Bigad Jaal, Kya Na Rakho Yeh (Mistake is yours, Ghar Bigad Jaaye Nahi Kekta Nahin In these fight fights), the love that was explained to both sides with love, was worth seeing. Hota, many houses were saved by Gopuli Ama, I also noted one more thing, no drunk person, did not pass in front of Gopuli Ama, Gopuli Ama gives gilded cicidia (kills with thin cane). It was, therefore, the drunkards did not stop coming, in front of Gopuli Ama, they used to change the way, even among the drunkards, it was a kind of respect for Gopuli Ama, it was our Gopuli Ama!
Scripted short story
All rights reserved
Bahut badiya rachna😄
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएं