देबू चचा गाँव में मेरी पड़ौस की बाखई में रहते थे , वैसे देबू चचा मेरे से ज्यादा बडे नही ठहरे , होंगें तो बामुश्किल कोई एक दो साल बडे , पर गाँव के रिश्ते में चचा लगने वाले ठहरे , ओर गाँवों में रिश्तों को बड़ा मानने वाले ठहरे तो , उनको मैं चचा ही कह कर बोलता था , हमउम्र होने के नाते वो मेरे दोस्त ज्यादा ओर चचा कम थे , पर थे चचा ही , बचपन में जब भी गाँव जाता देबू चचा के साथ बडी मस्ती किया करता था , इस वजह से संबंध कुछ ज्यादा ही प्रगाढ़ थे , यानी बहुत ज्यादा अपनापन था देबू चचा के परिवार से , देबू चचा अपने माँ बाप के लिये गाँव में ही रुक गये थे , बोलते थे , यार सब भाई भ्यार छन , इन बुडी बाडी कें पाणी दिनी कोई नहा , मैं ले लह जोण तो को इनर ध्यान को राखोल , बस इसी को सोच कर देबू चचा गाँव के ही होकर रह गये , इंटर तक पढ़ने के बाद गाँव में ही एक छोटी सी दुकान चलाकर गुजर बसर करने लग गये थे , जब उनकी शादी हुई थी तब भी न्यौता आया था , ओर स्पेशली मुझे बोला गया था की ब्या छ मेर जरूर आये , नाचण छ त्वै कें , ओर मैं गया भी था ओर खूब नाचा भी था , आज फिर फोन आया था देबू चचा का , ओर बोले सुन ऊर्मी ब्या तय है गो अगील महण आ जाये टाईम पर , त्वेली देखण छ , ऊर्मी यानी देबू चचा की बेटी , इतनी नटखट की पूछो ही मत , विशुद्ध पहाड़ी में जब बोलती थी तो बडी ही प्यारी लगती थी , जब भी मैं गाँव जाता उसके लिये खिलौने ओर फ्राक जरूर ले जाता था , देबू चचा बोलते थे , यार चार दिन बठी योई फ्रोक पहन बेर बैठ रे , खोलने क नाम न लीने , ऊर्मी को बचपन से ही फ्राकों का बड़ा शौक था , गोल मटोल ऊर्मी उसमें लगती भी अच्छी थी , जब उसे पता लगता था की मैं गाँव आया हूँ तो सुबह सुबह आ जाती थी , ओर आते ही बोलती थी , मेर फ्रौक काँ , बचपन के दिन ही ऐसे होते हैं , जो अपनापन दिखाये वो ही बच्चों कों अपना लगता है , ठीक यही ऊर्मी के साथ भी था , आज देबू चचा का फोन आने से ऊर्मी की यादें ताजा हो गई थी , मैं जाने की तैयारी में जुट गया , ऊर्मी के लिये जयपुरी लहंगा ले जाना था इस बार फ्राक की जगह , ऊर्मी सबसे अलग लगे ओर खूबसूरत लगे इसलिये पत्नी को हिदायत दी की ऊर्मी पर फबने वाले कलर वाला लहंगा लेना , पैरों के लिये जयपुरी जुतियाँ भी मिलती जुलती रंग की लेना , हाथों में पहनने के लिये लाख के चूडे भी मैचिंग के ही होने चाहिये , एक जयपुरी रजाई भी डबल बेड वाली ओर मेकअप का सामान भी लेना है , क्योंकि ऊर्मी कों सजने सँवरने का बड़ा शौक था , मैं अपनी तरफ से ऊर्मी के लिये कोई कमी नही रखना चाहता था , सब सामान लेकर दस दिन पहले गाँव पहुँच गया सपत्नीक , ऊर्मी कों बुलाया ओर उसे सब सामान दिखाया की ये लाये हैं तेरे लिये , पर हमेशा चहकने वाली ऊर्मी उदास सी थी , मैंनें उससे पूछा , क्या बात है ऊर्मी , क्या शादी से खुश नही हो , ऊर्मी बोली...ना ददा ऐसी बात नही है , बस ये सोच कर दिल उदास है की मेरे जाने के बाद ईजा बोज्यू का ध्यान कौन रखेगा , कौन उनको टाईम पर खाना पका कर देगा , भाई भी तो अभी छोटे ही हुये , उनका ख्याल कौन रखेगा , ऊर्मी की बात सुनकर मैं ये सोचने लगा की बिल्कुल देबू चचा पर गई है , देबू चचा ने अपने ईजा बोज्यू के लिये घर नही छोड़ा , ओर ऊर्मी अपने ईजा बोज्यू के लिये घर छोड़ने पर उदास व दुखी है , वो दिन भी आ गया जब ऊर्मी दुल्हन बनी , लहंगे में हमारी ऊर्मी बेहद खुबसूरत परी जैसी लग रही थी , पर चुलबुली ऊर्मी अब गंभीर दुल्हन में तब्दील हो चुकी थी , विदाई के वक़्त वो सबको रुला गई , खासतौर पर देबू चचा ओर मुझको , लग रहा था गले लग कर , फूट फूट कर रोने वाली ऊर्मी , आज अपने आँसुओं के सैलाब में बहा कर ले जायेगी !
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Urmi
Debu Chacha lived in the village in my neighbor's bakhai, by the way, Debu Chacha did not become much older than me, if it was barely a couple of years, but the village would become more concerned with relationships, and the relations in the villages were considered big. So, I used to speak to him as Chacha, my friend as he was more and less like me, but he was Chacha, whenever he used to go to village, he used to have great fun with Debu Chacha. He was very close, that is, he had a lot of belonging to the family of Debu Chacha, Debu Chacha stayed in the village for his parents, he said, friend, all brothers, dear brother, in this bad body, I take a bath, I take Leh Zoan got the inner meditative attention, just thinking about it, Debu Chacha remained through the village, after studying till the inter, started running a small shop in the village and passed away, even when he was married. Invitation had come, and I was specially told that after my marriage, there was a lot of dancing, and I was also gone and there was a lot of dancing, today I got a call from Debu Chacha, and I heard that the energetic talk is set Go agil mahan come on time, Teweli dekhran ch, energetic i.e. Debu Chacha's daughter, don't ask so naughty, when she spoke in the pure hill, she used to feel very cute, whenever I go to the village, toys and frocks for her definitely He used to take it, Debu Chacha used to speak, friend, wear a four-year-old Yoi frok, be it, sit down, not to mention the name, Urti was very fond of frocks since childhood, chubby energy was good in him even when he knew. Was that I have come to the village, I used to come in the morning, and would speak as soon as I came, my friend, the childhood days are like that, which shows itself as children, it is the same with energy, Today, Deubey Chacha's phone call revived the memories of Urti, I got ready to go, I had to take Jaipuri lehenga for Urti, this time instead of fracas, Urti looked different and beautiful, so instructed the wife. Take a color-accented lehenga, jaipuri jutis for the feet, a matching color, lacquer bangles to wear in your hands must also be matching, a Jaipuri quilt is also double I also have to take make-up and bed accessories, because I was very fond of decorating the energetic people, I did not want to have any shortage of energy from my side, reached the village ten days ago with all the stuff, and called him energetic. Showed all the things that he has brought for you, but the energy that was always chirping was sad, I asked him, "What's the matter, is it not energetic, is it not happy with marriage?" I am heartbroken that after I leave, who will take care of Eaja Boju, who will cook them on time, brothers too are still small, who will take care of them, after listening to my energies, I started thinking that I was absolutely lost. But gone, Debu Chacha did not leave the house for her baby boy, and Urmi is sad and sad to leave the house for her baby boy, the day has come when an energetic bride, our energy in lehenga looks like a very beautiful angel She was, but bubbly, now transformed into a serious bride, she was made to cry all at the time of farewell, especially Debu Chacha and me, I was feeling hugged, weeping bitterly Wali's energy, will be carried away in the flood of tears today!
Scripted short story
All rights reserved
4
पढकर आसूँ आ गये।हृदय स्पर्सी कथा ।सो गुड
जवाब देंहटाएंख़ुशी हुई की आप इस कथा की भावना समझ पाये 🙏
हटाएंभाई साहब आपकी कथाएं आपकी हृदय की भावनाओं और सरलता को दर्शाती हैं।। आप का पहाड़ के प्रति, रिश्तो के प्रति, पहाड़ की संस्कृति के प्रति यह अटूट और अगाध प्रेम कमाल का है।।
जवाब देंहटाएंआभार मित्र भावनाओं को समझने के लिये......🙏
हटाएंबहुत ही सुन्दर 👌👌 भावनात्मक कथा हैं । दिल को छू जाती है ऐसी कथाएं।🙏🙏
जवाब देंहटाएंधन्यवाद पढ़ने व कमेंन्ट करने के लिये 🙏
हटाएं