चनुली की इंटर की परीक्षा थी , सेंटर हमारे गाँव में आया था।उसका गाँव इतना भी पास नही ठहरा की , रोज आ जा सके। इसलिये चनुली हमारे गाँव में , अपनी बुआ के घर पर ही रह कर पेपर दे रही थी।
पढ़ने में होशियार होगी , उसे देख कर ऐसा लगता था , क्योंकि जब पढ़ाई करती दिखती तो , पूरी तरह उसी में डूबी दिखती।
पर वो सिर्फ किताबों में ही ,उलझी नही दिखी मुझे , शाम होने से पहले उसे घास के पूले काटते भी देखा था।
यानी कामकाजी भी थी चनुली , पर परीक्षाओं के दौरान उसका , ये सब करना ठीक नही लग रहा था , तो उसकी बुआ जो हमारी गाँव के रिश्ते में काखी लगती थी , उसको जाकर बोला की काखी चनुली के इम्तिहान चल रहे हैं , ओर तुम इससे घास कटवा रही हो।
इस पर काखी बोली च्याला ( बेटा ) तू ही समझा दे योई (यही ) बात जरा चनुली कें , मैं तो कै कै ( कह कह ) बेर ( कर ) थक गई , फिर ले न मानण ( मानती ) ।
मैंनें चनुली को बुलाया ओर उसे समझाया की , काम बाद में होता रहेगा , अभी इम्तिहान में ध्यान दे।
चनुली बोली ददा ( भाई ) यों ले कोई काम भे ( है ) , यो तो मेर मूड फ्रेश करणक ( करने ) तरीक ( तरीका ) छ (है ) ।
दिन भर पढ़ बेर बोर हैं जाँ छू , ये लिजी ( लिये ) ब्याव ( शाम ) कर थोड काम कर बेर , मूड फ्रेश कर ली छू। दिवी पूव घा ( दो पूले घास ) काट बेर बुआक काम ले हैं जाँ , ओर मेर मूड ले फ्रेश हैं जाँ। ये कें हमर पहाड़क जिम समझ लियो तुम , जाँ हम थोडा कसरत कर लिणू , ओर पहाड़ में यो जरूरी ले छ , नतर ( नही तो ) हाथ खुटियों ( पैरों ) में जंग लाग जाल , ये कह कर वो खतकने (जोर से हँसने ) लगी।
मैं उसकी बात को ना सही ठहरा पा रहा था , ना ही गलत , क्योंकि हम तो जब परीक्षा देते थे तो , पानी का गिलास भी टेबिल पर आ जाया करता था , ओर चनुली तो इसका उलट कर रही थी ।ओर ये सब करते हुये भी , वह हाई स्कूल में पूरे ब्लाँक में सबसे ज्यादा अंक लाई थी !
स्वरचित लघु कथा
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
Chanuli
Chanuli had an intermediate examination, the center had come to our village. His village did not stay so close, he could come everyday. That's why Chanuli was giving paper in our village, staying at her aunt's house.
It would be smart to read, it seemed like seeing it, because when she was studying, she would be completely immersed in it.
But she was not only seen in the books, I was seen getting confused, even before dusk, I saw her cutting grass poles
That is, Chanuli was also working, but during examinations, it did not seem right to do all this, so his aunt who seemed to be a kakhi in our village relationship, said to him that Kakhi is going through the test of Chanuli, and you weed it You are getting cut.
On this, Kakhi said, Chiyala (son), you only understand what I believe (this), just like Chanuli.
I called Chanuli and explained to him that the work will be done later, meditate in the examination now.
Chanuli said Dada (brother) is like any work
All day long read the plum is bored, it touches the lizzie (lee) biav (evening) and touches the plum, refreshes the mood Divi poov gha (two poles hay) cut plum boac work, go and take my mood fresh. You understand this, we will do a little exercise, you need to do a little bit of work, in the mountain, and in the mountain you need to take a snack .
I could not justify his words, nor was it wrong, because when we were tempted, even the glass of water used to come on the table, and Chanuli was doing the opposite. , She had the highest score in the entire block in high school!
Scripted short story
All rights reserved
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please give your compliments in comment box