सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईजा की बडी

एक बार किसी काम से दिल्ली को गया था , वहाँ मेला लगा ठहरा उत्तरायणी का , मेले में खूब दुकाने भी लगी थी , घूमते घूमते एक दुकान पर नजर गई , वो उत्तराखण्ड के उत्पाद बेच रहा ठहरा। 

गहत की दाल , बडी , मुण्डु का आटा , भाँग के बीज , गेठी , सिल पिसी नून , मसाले ओर भी ना जाने क्या क्या। 

बडी देखी तो खरीदने को मन मचल गया ठहरा , घर में बडी भी खत्म हो गई थी , भात के साथ बडी वो भी कुमिल की बडी मुझे बहुत पसंद थी , बस एक किलो खरीद लाया। 
गाँव जाने तक का जुगाड़ हो गया ठहरा , गाँव में तो ठुल ईजा के हाथ की बडी मिल ही जाने वाली ठहरी। 


घर वापस आने पर इतवार को बडी भात बनवाई , पर ठुल ईजा की बनाई बडी जैसा स्वाद नही मिल पाया , ठुल ईजा के हाथ में जादू था , उसकी बडी की महक ही भूख जगा मारने वाली ठहरी , बडी खाकर मजा तो आया , पर उतना नही आया जितना ठुल ईजा की बडी में आया करता था।  

तब दिमाग ने कहा अगर ठुल ईजा की बडी बिकने लगे तो , लोगों को असली पहाड़ी बडी का स्वाद मिल सकता है , ये सोच कर घन्न दा को फोन किया , के ठुल ईजा से इस बार बीस पच्चीस किलो बड़िया बना लेना बेच देंगें यहाँ। घन्न दा को बोला की मैं गाँव आ रहा हूँ ले जाऊँगा , घन्न दा बोले ठीक छू। 


गाँव गया ओर ठुल ईजा को समझाया की तेरी हाथ की बडी शहर में बेचनी है , तू खूब बना कर रख लेना , तेरे हाथों का स्वाद गजब है , धड़ाधड़ बिक जायेगी , ओर हुआ भी वही। 


एक मित्र ऑनलाइन सामान बेचने का काम करता था , उसने इसकी शानदार मार्केटिंग की , ओर सब बड़िया बिक गई , ठुल ईजा निर्माता बन गई थी अब।  


डिमांड बढ़ गई थी उनकी बड़ियों की , घन्न दा भी उसी काम में लग गया ठहरा , आसपास की औरतों को भी लगा लिया ठहरा। 

आधा व एक किलो की पैकिंग में  #ईजा #की #बडी  के नाम से बाजार में छा गई , ठुल ईजा की बड़ियाँ , लोगों पर अपना जादू चला ही दिया ठहरा। 

ना जाने कितनी पहाड़ की ठुल ईजाओं के हाथों में बडी सहित अनेक चीजों का अदभुत स्वाद वाला हुनर है। 


बस जरूरत है उसको बाजार की , जिसे सरकार छोटे छोटे मेलों के माध्यम से उपलब्ध करवा दे , ताकि ठुल ईजा व घन्न दा जैसे लोग वहीं रहकर अपना रोजगार चला सकें! 


स्वरचित लघु कथा 
सर्वाधिकार सुरक्षित

English version 

Once I had gone to Delhi for some work, there was a fair there, Uttarayani also had a lot of shops in the fair, saw a shop while wandering, he was selling products from Uttarakhand.


 Do not know what to do with lentils, big pulses, mundu flour, hemp seeds, gethi, cil powder noon, spices.


 When I saw a lot, I was upset to buy, the house was over too, I loved the lot of Kumil's elder brother, but just bought a kilo.

 
Even till going to the village, there was a jugaad, in the village, I got a big hand in the hands of Eaja.


After coming back home, he made a big meal, but could not get the taste of a big Eaja made, the magic was in the hand of Eaja, the smell of his body was very appetizing, he enjoyed it, but not much  He used to come as much as he did in Eaja's body.

 
Then the mind said that if Thul Eaja's buddies start being sold, then people can get a taste of the real hillbilly, thinking that he called Ghan Da, that he will sell twenty twenty five kilos of Badiya made from Thul Eaja here.  Ghan da said that I am coming to the village, I will take you, Ghan da said, touch right.


He went to the village and explained to Eaja that your big hand is to be sold in the city, you should keep it very well, the taste of your hands is amazing, it will be sold fast, and the same happened.


A friend used to sell goods online, he marketed it brilliantly, and everything was sold out, Thul Eja had become a manufacturer now.


The demand had increased for their elders, Ghan Da also engaged in the same work, and also engaged the women around.

 
 In the packing of half and one kilo, #ija # of # Buddy was engulfed in the market, the elders of Thul Eaja, stopped their magic on the people.


 I do not know how many mountains have a wonderful taste in the hands of many things, including the big ones.


All that is needed is the market, which the government should make available through small fairs, so that people like Thul Eaja and Ghan Da can live their jobs by staying there!

Scripted short story

 All rights reserved

टिप्पणियाँ

  1. उत्तराखंड देवभूमि के महिलाएं व पुरूषों के लिए खाद्य पदार्थों व मसालों को तैयार कर व बनाकर मार्केट में उपलब्ध करवाकर व मार्केटिंग के द्वारा आसानी से उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा कर पैसा कमाया जा सकता है। केवल देवभूमि के लोगों को आत्मविश्वास व सही मार्गदर्शन की जरूरत है। खाद्य उत्पादों के माध्यम से देवभूमि के लोगों को स्थाई रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। उत्तराखंड देवभूमि के खान-पान व खाद्य पदार्थों व प्राकृतिक मसालों का भारत में प्रचार-प्रसार करके उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा सकता है। उत्तराखंड देवभूमि के स्वादिष्ट खान-पान व व्यजंनो और प्राकृतिक खाद्य मसालों के माध्यम से उत्तराखंड देवभूमि को भारत ही नहीं पुरे विश्व में अलग से पहचान दिलाई जा सकती है। केवल हमारे प्रयासों की ही देरी है। जय देवभूमि की। 🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
  2. Very nice to hear about Pahari Iza ke Haath Ki Bari Ki Baat Hi Kuch Aur Hai! Pl. Send your number and address.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

Please give your compliments in comment box